Aaj Ka Rashifal, 9 October 2022: शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी इन 3 राशियों पर बरसाएंगी अपनी कृपा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 8, 2022, 01:14 PM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 9 October 2022: 9 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा मनाई जाएगी। जानें आश्विन मास की ये पूर्णिमा सभी 12 राशियों मेंष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन वालों के लिए कैसी रहने वाली है।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 9 October 2022: सुजीत जी महाराज- आज चन्द्रमा उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में है व मीन राशि है। मीन का स्वामी गुरु धन व ज्ञान का कारक ग्रह है। सूर्य कन्या व शनि मकर में है। गुरु मीन में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मिथुन व कुम्भ राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कुम्भ व मकर राशि के जातक जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज वृष व कुम्भ राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण व्यवसाय के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। कर्क व तुला राशि के लोग दाम्पत्य जीवन में खुशहाली के लिए क्रोध का त्याग करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं...

aaj ka rashifal

Horoscope Today, 9 October 2022: शरद पूर्णिमा के दिन किन राशियों की चमकेगी किस्मत

आज का राशिफल 9 अक्टूबर 2022 (Today Rashifal 9 October 2022)

मेष- आज राशि स्वामी मंगल व शुक्र बैंकिंग व एजुकेशनल फील्ड में लाभ देंगे। बुध मीडिया व बैंकिंग जाँब में नवीन उत्तरदायित्व दे सकता है। जाँब को लेकर तनाव रहेगा। प्यार के रिश्ते में विवाद की संभावना है।सुखद यात्रा के संयोग हैं। लाल व पीला रंग शुभ है।

End of Feed