Horoscope Today (आज का राशिफल) 9 November 2022: सुजीत जी महाराज- आज कृतिका नक्षत्र है तथा चन्द्रमा मेष राशि में है। 08 am के बाद चन्द्रमा वृष राशि में रहेंगे। गुरु मीन में गोचर कर रहे हैं। मङ्गल व चन्द्रमा प्रेम के कारक ग्रह शुक्र में रहकर युवाओं की लवलाइफ को बेहतर करेंगे। दाम्पत्य जीवन में माधुर्यता का समावेश होगा। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कन्या राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। वृष व मकर राशि के छात्र जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मकर व मीन राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं-
Horoscope Today, 9 November 2022: आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत?
9 नवंबर 2022 राशिफल (9 November 2022 Horoscope In Hindi)
मेष- आज 08 am के बाद चन्द्रमा का द्वितीय व सूर्य का इस राशि से सप्तम गोचर जाँब में कोई नवीन पद दे सकता है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।तिल का दान करें। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा।
वृष- आज का दिन व्यवसाय में विशेष सफलता का है। सूर्य के खष्ठम गोचर से धन का आगमन हो सकता है। जाँब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। लाल व आसमानी रंग शुभ है।युवा लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे।
मिथुन- मङ्गल का इस राशि में,सूर्य का इस राशि से पँचम व चन्द्रमा का 08 am के बाद द्वादश गोचर सफलता कारक है। जाँब में प्रगति होगी। दशम गुरु के कारण सफलता आसान है।संतान के विवाह कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। लाल व हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें।
कर्क- इस राशि का स्वामी चन्द्रमा का 08 am के बाद एकादश गोचर व्यवसाय में उन्नति देगा। आईटी व बैंकिंग फील्ड के लोग लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। मसूर का दान करें। तुलसी का पेड़ लगाएं।
सिंह-आज सूर्य का तृतीय व चन्द्रमा का 08 am के बाद वृष गोचर मंगलमय है। जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। हरा व नारंगी रंग शुभ है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी। मूंग व गुड़ का दान करें।युवा लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे।
कन्या- चन्द्रमा 08 am के बाद इसी राशि से नवम यानि भाग्यभाव में है। आर्थिक प्रगति से प्रसन्नता होगी। जाँब में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है। सफेद व हरा रंग शुभ है। गेंहू का दान करें।
तुला- सूर्य का इस राशि में व चन्द्रमा का 08 am के बाद वृष में व शनि का पँचम गोचर संतान की प्रगति को लेकर अच्छा प्रभाव देंगे। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबहुक का पाठ करें। आज मेष व कर्क राशि के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पीला व हरा रंग शुभ है। अन्न दान करें।
वृश्चिक- आज सूर्य का तुला गोचर व्यवसाय में सफलता तो वहीं जाँब में संघर्ष देगा। मेष व कुम्भ राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। मसूर का दान करें। किसी शिव मंदिर में बेल का पेड़ लगाएं।
धनु- आज सूर्य सप्तम व शनि इसी राशि से द्वितीय रहकर छात्रों के लिए अनुकूल हैं। गुरु चतुर्थ होकर उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति कराएगा। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। लाल व सफेद रंग शुभ है। गुरु का आशीर्वाद लें। शिव मंदिर में पीपल का पेड़ लगाएं।
मकर- राशि स्वामी शनि इस राशि में व सूर्य तुला तथा चन्द्रमा 08 am के बाद वृष में हैं।व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है। कन्या व मकर राशि के उच्चाधिकारियों से लाभ मिलेगा। बैगनी व आसमानी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।सूर्य के द्रव्य मसूर व गुड़ का दान करें।
कुंभ- आज का दिन राजनीतिज्ञों के कॅरियर में प्रोग्रेस का है। इस राशि से द्वादश शनि,तुला राशि के सूर्य व 08 am के बाद वृष के चन्द्रमा व मङ्गल गृह निर्माण सम्बन्धित कोई कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। सफेद व लाल रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं।
मीन- आज जांब में अष्टम सूर्य व चतुर्थ मङ्गल व 08 am के बाद वृष का चन्द्रमा व इस राशि में गुरु बहुत दिनों से चले आ रहे किसी विवाद को समाप्ति दे सकता है। हेल्थ के प्रति सचेत रहें। लाल व नारंगी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व अन्न का दान करें। धार्मिक यात्रा से खुश रहेंगे।
