अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal 07 November 2022 in Hindi: मकर व कुम्भ राशि के जातक होंगे लाभान्वित, यहां देखें आज का पूरा राशिफल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 6, 2022, 08:03 PM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 07 नवंबर 2022: आज मकर व कुम्भ राशि के लोग लाभान्वित होंगे। मीन व वृष के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। मिथुन व तुला राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे।आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफ़ल। यहां देखें आज का राशिफल।

Image

07 नवंबर 2022 का राशिफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 07 नवंबर 2022: सुजीत जी महाराज- आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा अश्वनी नक्षत्र व मेष राशि में है। गुरु मीन राशि में ही हैं ।मङ्गल मिथुन व सूर्य तुला में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। ग्रहों के गोचर का लाभ मेष व कन्या राशि को सबसे ज्यादा मिलेगा।शुक्र प्रेम का कारक ग्रह होकर वृष व तुला राशि के लोगों को प्रेम में सफलता देगा,प्रेम की परिणति विवाह में हो सकती है। मकर व कुम्भ राशि के लोग लाभान्वित होंगे।मीन व वृष के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। मिथुन व तुला राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे।आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफ़ल।

यहां देखें आज का राशिफल

1. मेष- सूर्य सप्तम व चन्द्रमा इसी भाव में हैं।आज गृह निर्माण में मंगल व बुध कुछ नया कर सकता है। यात्रा के लिए अनुकूल समय है। रूका कार्य बनेगा।पीला व हरा रंग शुभ है।तिल का दान करें।तुलसी का पेड़ लगाएं। लव लाइफ आनन्ददायक रहेगी।

2. वृष- गुरु के एकादश व चन्द्रमा के द्वादश गोचर की अनुकूलता के कारण व्यवसाय में प्रगति के संकेत हैं ।स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही से बचें। नीला व सफेद रंग शुभ है। शिक्षा में सफलता मिलेगी।उड़द का दान करें।घर में तुलसी का पेड़ लगाएं।

3.मिथुन- छात्रों के कॅरियर में उन्नति संभावित है।राशि स्वामी बुध व इस राशि से एकादश चन्द्रमा का गोचर जाँब में प्रगति दे सकता है।लाल व आसमानी रंग शुभ है।धन प्राप्ति की सम्भावना रह सकती है। किसी निर्जन स्थान पर पीपल का पेड़ लगाएं। जीवनसाथी से मीठा बोलें।

4.कर्क- चंद्रमा दशम कर्म के प्रति समर्पण देता है। गुरु नवम यानी भाग्यभाव में हैं।शिव मंदिर के परिसर में पीपल का पेड़ लगाएं। बिजनेस में प्रगति से प्रसन्न रह सकते हैं। कोई बड़ी व्यवसायिक योजना फलीभूत होगी।नारंगी व सफेद रंग शुभ है।

5.सिंह-राजनीति में सफलता है। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट की तरफ प्रेरित होंगे।वाहन क्रय की योजना बनेगी। नारंगी व सफेद रंग शुभ है।स्वास्थ्य पर ध्यान दें।जाँब में थोड़ा परेशान रह सकते हैं।गेंहू का दान करें।

6.कन्या - मेष का चन्द्रमा व मकर का शनि पॉलिटीक्स के लिए शुभ हैं। बहुत दिनसे रुका कार्य पूर्ण होगा।सूर्य व शुक्र अब द्वितीय गोचर करके बिजनेस व जाँब में लाभ प्रदान करेंगे। आसमानी व सफेद रंग शुभ है।गाय को केला खिलाएं।

7.तुला- आज स्वास्थ्य में थोड़े तनाव की स्थिति में रहेंगे।व्यय पर नियंत्रण रखें। राशि स्वामी शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है। प्रेम में यात्रा होगी।बैंकिंग व आईटी से सम्बद्ध जातकों के लिए चन्द्र व गुरु गोचर शुभ है। ज़मीन या मकान क्रय करने की बात चलेगी। हरा व नारंगी रंग शुभ है। गाय को केला खिलाये।

8.वृश्चिक- आज मङ्गल मिथुन व शनि मकर में व्यवसाय को सफल करेंगे। छात्रों में कॅरियर को लेकर उत्साह होगा।तिल का दान करें।बैगनी व सफेद रंग शुभ हैै।मङ्गल व सूर्य के बीज मंत्र का जप करें। माता के आशीर्वाद से चन्द्रमा ग्रह की शुभता बढ़ती है।

9.धनु- चन्द्रमा का मेष व गुरु का चतुर्थ प्रभाव शुभ है।शनि के दूसरे गोचर की अनुकूलता से व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी ।रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं।हरा व आसमानी रंग शुभ है।पिता का आशीर्वाद लें।

10.मकर- चन्द्रमा का मेष व शनि का इस राशि में गोचर जाँब के लिए शुभ है ।शनि व शुक्र राजनीति का कारक ग्रह है।राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। रियल स्टेट व्यवसाय में मंगल लाभ प्रदान कर सकते हैं। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।सफेद व नीला रंग शुभ है।

11.कुंभ- चन्द्रमा का तृतीय व शनि द्वादश शुभ हैं।द्वादश व्यय भाव है। जाँब में आलस्य से बचें। दान पुण्य करें गुरु इसी राशि से द्वितीय है।शुक्र प्रेम को विस्तार देगा। राजनीति में सफल रहेंगे। यात्रा से लाभ मिल सकता है।पीला व नारंगी रंग शुभ है।

12. मीन- चन्द्रमा द्वादश ,सूर्य तुला व गुरु का इस राशि में प्रभाव जाँब के लिए शुभ है।मङ्गल का चतुर्थ गोचर बैंकिंग व आईटी जाँब के जातकों को को लाभ दे सकता है। शुक्र धन प्राप्ति में सफलता की प्राप्ति कराएगा।सफेद व पीला रंग शुभ है।तिल का दान करें।दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article