2 या 3 मार्च - होलिका दहन कब होगा, क्या चंद्र ग्रहण 2026 की वजह से बदल जाएगी डेट, यहां जानें होलिका दहन 2026 की तारीख

Holika Dahan 2026 kab hai (Holika Dahan 2026 Date): होलिका दहन हर साल फाल्गुन पूर्णिमा की रात में किया जाता है और उसके बाद आने वाला दिन धुलेंडी या रंगों की होली कहलाता है, जब लोग एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर खुशियां मनाते हैं। लेकिन इस बार होलिका दहन और होली के बीच में चंद्र ग्रहण आ रहा है। तो क्या इस वजह से होलिका दहन 2026 की डेट बदल जाएगी। होलिका दहन 2026 में कब किया जाएगा। जानें होलिका दहन 2 मार्च 2026 को करना सही रहेगा या 3 मार्च ही होलिका दहन की सही डेट है।

Holika Dahan 2026 kab hai (Holika Dahan 2026 Date): होलिका दहन हिंदू धर्म में बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक पर्व है, जिसे फाल्गुन पूर्णिमा की रात को मनाया जाता है। इस दिन भक्त प्रह्लाद की भक्ति और हिरण्यकशिपु की क्रूरता की कथा याद की जाती है, जिसमें अहंकार और अधर्म का अंत होता है। मान्यता है कि अग्नि में जलने से नकारात्मक ऊर्जा, दोष और पुराने कष्ट समाप्त हो जाते हैं, इसलिए लोग होलिका की आग में गेहूं की बालियां, उपले और नारियल अर्पित करते हैं। ऐसे तो होलिका दहन को होली के त्योहार से एक दिन पहले मनाया जाता है। लेकिन 2026 में होलिका दहन की तिथि पर ग्रहण का साया है। यहां जानें कि होलिका दहन 2026 में कब है, 2026 में होलिका दहन का पर्व कब मनाया जाएगा।

holika dahan 2026 date 2 or 3 march, holika dahan photo

हालिका दहन 2026 डेट एंड टाइम (AI Image)

2026 में होलिका दहन कब है

पंचांग के अनुसार, होलिका दहन का पर्व फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा तिथि पर आता है। 2026 में पूर्णिमा तिथि 2 मार्च की शाम से शुरू होकर 3 मार्च की शाम तक रहेगी। ऐसे में तिथि के अनुसार फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा का चांद 3 मार्च को दिखेगा। लेकिन इस तारीख में चंद्र ग्रहण लग रहा है और शाम के समय भद्रा का साया भी है। ऐसे में अधिकांश पंडित और ज्योतिष के जानकारों का मानना है कि 2026 में होलिका दहन 2 मार्च की रात को किया जाना शास्त्र अनुसार शुभ रहेगा।

End of Feed