Holashtak 2026 Upay: होलिका दहन से पहले के आठ दिनों को होलाष्टक कहा जाता है। 24 फरवरी से ये शुरू हो गया है और 3 मार्च 2026 तक होलाष्टक चलेगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार यह समय कुछ कार्यों के लिए शुभ नहीं माना जाता है। माना जाता है होलाष्टक में तंत्र-मंत्र या टोने-टोटकों की गतिविधियां बढ़ जाती हैं। ऐसा इस कारण है क्योंकि इस दौरान ग्रहों की ऊर्जा उग्र हो जाती है। इस कारण होलाष्टक के दौरान रात के समय निकलने पर सावधानी बरतनी चाहिए। मान्यता है कि इन 8 दिनों में डेली कुछ उपायों को अपनाना चाहिए। इन उपायों से आप टोन और तंत्र आदि से दूर रह सकते हैं। आइए जानते हैं इस समय पर क्या उपाय करें।
होलाष्टक के उपाय
काली मिर्च का रक्षा उपाय
होलाष्टक के इन 8 दिनों में घर से निकलने से पहले 7 या 8 साबुत काली मिर्च लें। इन्हें अपने सिर से पैर तक सात बार वार लें। फिर इन्हें घर के बाहर किसी सुनसान स्थान या चौराहे पर पीछे की ओर फेंक दें। ध्यान रखें, फेंकने के बाद पीछे मुड़कर न देखें। मान्यता है कि इससे नकारात्मक प्रभाव पीछे छूट जाता है और व्यक्ति सुरक्षित रहता है।
राई, नमक और सूखी लाल मिर्च
एक मुट्ठी राई (सरसों), थोड़ा मोटा नमक और एक सूखी लाल मिर्च लें। इन्हें अपने ऊपर से 7 बार उतारें। इसके साथ ही इसे जलती आग में डाल दें या बहते पानी में बहा दें। यह उपाय नजर दोष और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है। नमक को ऊर्जा शुद्ध करने वाला तत्व माना जाता है।
काला धागा या रक्षा सूत्र
होलाष्टक में हाथ या पैर में काला धागा बांधना भी अच्छा माना जाता है। शनिवार या मंगलवार के दिन काला धागा बांधना शुभ माना जाता है। चाहें तो मंदिर से रक्षा सूत्र भी बंधवा सकते हैं।
कपूर और काले तिल का धुआं
रोज कपूर और थोड़े काले तिल जलाएं। इस धुएं को पूरे घर में घुमा लें। कपूर को शुद्धिकरण का प्रतीक माना जाता है और काले तिल को नकारात्मक ऊर्जा से बचाव के लिए उपयोग किया जाता है।
होलिका दहन की राख
होली से एक दिन पहले होलिका दहन होता है। होलिका दहन के बाद बची राख को शुभ माना जाता है। थोड़ी सी राख माथे पर तिलक की तरह लगा सकते हैं या घर के मुख्य द्वार पर छिड़क सकते हैं। यह राख सुरक्षा कवच का काम करती है और बुरी शक्तियों को दूर रखती है।
मंत्र जाप और पाठ
रात में बाहर निकलते समय मन में मंत्र जाप करना लाभकारी माना जाता है। इस दौरान आप ‘ॐ नमः शिवाय’ का 11 बार जाप करें। इसके अलावा हनुमान चालीसा का पाठ करें। नियमित जाप मानसिक शक्ति को मजबूत करता है और नकारात्मकता को दूर करता है।
नींबू और लौंग का प्रयोग
एक नींबू में चार लौंग गाड़कर अपने पास रखें। बाहर से लौटने के बाद इसे किसी पेड़ के नीचे रख दें। यह उपाय अचानक आने वाली बाधाओं से बचाव के लिए किया जाता है।
घर की सफाई और नमक का पोछा
होलाष्टक में डेली नमक बार नमक मिले पानी से घर में पोछा लगाएं। साफ-सफाई को भी नकारात्मकता दूर करने का सबसे आसान तरीका माना जाता है।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
