Hartalika Teej 2023 Date: हिंदू धर्म में हरितालिका तीज का विशेष महत्व है। पंचांग के अनुसार इस बार हरतालिक तीज का व्रत 18 सितंबर 2023, सोमवार को मनाया जाएगा। ये व्रत पति की लंबी उम्र, संतान के कल्याण और परिवार की समृद्धि के लिए किया जाता है। इस दिन सुहागनि महिलाएं विधिवत माता गौरी और शिव भगवान की पूजा करती हैं। ये व्रत हर साल भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है। ऐसा माना जाता है कि सबसे पहले इस व्रत को माता पार्वती ने किया था, जिसके बाद उन्हें महादेव पति के रूप में प्राप्त हुए। इस व्रत को सुहागिन महिलाओं के साथ- साथ कुंवारी कन्याएं भी रहती हैं । आइए जानते हैं इस व्रत के बारे में सबकुछ।
Hartalika Teej 2023 Date
भाद्रपद माह 31 अगस्त 2023 से प्रारंभ गया । इस माह की हरतालिका तीज 18 सितंबर 2023 को है। हरतालिका व्रत के अगले दिन गणेश चतुर्थी है और इसी दिन से 10 दिवसीय गणेश उत्सव शुरू होता है।पूजा का शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचाग के अनुसार, हरितालिका तीज तृतीया तिथि 17 सितंबर को सुबह 11:08 बजे और अगले दिन 18 सितंबर को दोपहर 12:39 बजे तक रहेगा। उदया तिथि के अनुसार यह व्रत 18 सितंबर को ही रखा जाएगा। पूजा की बात करें तो 18 सितंबर को सुबह 6 बजे से सुबह 08:24 बजे तक का समय भगवान शंकर और पार्वती की पूजा के लिए सबसे अच्छा समय है। इस समय में पूजा करने से व्रत का फल अच्छा मिलेगा। शाम में प्रदोष काल का शुभ समय शाम 06: 23 से 06:47 तक रहेगा।हरतालिका तीज महत्व
हरतालिका तीज हरत और आलिका शब्द इन दोनों शब्दों से मिलकर बन हुआ है। हरतालिका तीज की पौराणिक कथा के अनुसार देवी पार्वती की सहेलियां उनका अपहरण कर जंगल में ले गईं। वहां उन्होंने उन्होंने शिव को पाने के लिए कठोर तपस्या की और निर्जला व्रत रखा। शिव उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर उनसे विवाह करने का राजी हो गए। तब से ही स्त्रियां इस व्रत को करती हैं। ऐसी मान्यता है की जो भी कुंवारी लड़कियां इस व्रत का विधि- विधान से पालन करती हैं उनको मनवांछित वर की प्राप्ति होती है। सुहागिन स्त्रियों को अखंड सौभाग्य का वरदान मिलता है।
