Hariyali Teej Ki Aarti Lyrics In Hindi (हरियाली तीज की आरती): 2024 में हरियाली तीज पर्व 7 अगस्त को मनाया जा रहा है। इस दिन सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं। मान्यताओं अनुसार इस व्रत को करने से पति को लंबी आयु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस दिन महिलाएं हरे रंग के कपड़े पहनकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। ये पर्व शिव-पार्वती के दिव्य मिलन का प्रतीक माना जाता है। चलिए जानते हैं हरियाली तीज की आरती।
Hariyali Teej Aarti In Hindi
हरियाली तीज की आरती (Hariyali Teej Ki Aarti)
- ओम जय पार्वती माता, जय पार्वती माता।।
- ब्रह्म सनातन देवी, शुभ फल की दाता।। जय पार्वती माता।।
- अरिकुल पद्मा विनासनी जय सेवक त्राता।
- जग जीवन जगदम्बा हरिहर गुण गाता। जय पार्वती माता।।
- सिंह को वाहन साजे कुंडल है साथा।
- देव वधु जहं गावत नृत्य कर ताथा।। जय पार्वती माता।।
- सतयुग शील सुसुन्दर नाम सती कहलाता।।
- जय पार्वती माता, जय पार्वती माता।।
- हेमांचल घर जन्मी सखियन रंगराता।। जय पार्वती माता।।
- शुम्भ-निशुम्भ विदारे हेमांचल स्याता।
- सहस भुजा तनु धरिके चक्र लियो हाथा।। जय पार्वती माता।।
- सृष्टि रूप तुही जननी शिव संग रंगराता।
- नंदी भृंगी बीन लाही सारा मदमाता। जय पार्वती माता।।
- देवन अरज करत हम चित को लाता।
- गावत दे दे ताली मन में रंगराता।। जय पार्वती माता।।
- श्री प्रताप आरती मैया की जो कोई गाता।
- सदा सुखी रहता सुख संपति पाता।। जय पार्वती माता।।
हरियाली तीज व्रत का महत्व (Hariyali Teej Ke Vrat Ka Mahatva)
सनातन धर्म में हरियाली तीज व्रत का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है इस व्रत को रखने से सुहागिन महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि आती है। इसके अलावा इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती के पूजन से पति को दीर्घायु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस तीज पर सोलह श्रृंगार का बहुत अधिक महत्व होता है। इसलिए इस दिन सुहागिन महिलाओं को सोलह श्रृंगार कर माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए।
