Hariyali Amavasya 2026 Date: हरियाली अमावस्या कब है, क्या है इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त

Hariyali Amavasya 2026 Date & Time: श्रावण माह की अमावस्या को हरियाली अमावस्या कहा जाता है। चलिए जानें साल 2026 में हरियाली अमावस्या कब है और इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि क्या है।

Hariyali Amavasya 2026 Mein Kab Hai: साल में आने वाली 12 अमावस्याओं में सावन अमावस्या को काफी महत्वपूर्ण और शुभ माना जाता है। इस दिन देवों के देव महादेव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। साथ ही पीपल के पेड़ और प्रकृति की पूजा करने का विधान है। प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए हरियाली अमावस्या पर नए पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया जाता है। इसके अलावा ये दिन पितरों के स्मरण और तर्पण के लिए भी विशेष माना जाता है। यदि आप भी हरियाली अमावस्या के दिन पूजा करते हैं तो सबसे पहले इसकी तारीख, दिनभर के शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में जान लें।

हरियाली अमावस्या 2026 में कब है, हरियाली अमावस्या कब है

हरियाली अमावस्या पर कौन से पौधे लगाएं?

हरियाली अमावस्या 2026 में कब है (hariyali amavasya 2026 date and time)

द्रिक पंचांग के अनुसार, हर साल श्रावण यानी सावन माह की अमावस्या तिथि को हरियाली अमावस्या मनाई जाती है। इस बार 12 अगस्त 2026 की सुबह 1 बजकर 52 मिनट से श्रावण अमावस्या तिथि का आरंभ होगा। इसी दिन रात को 11 बजकर 6 मिनट पर अमावस्या तिथि समाप्त हो जाएगी। ऐसे में 12 अगस्त 2026, वार बुधवार को हरियाली अमावस्या मनाई जाएगी।

End of Feed