Hariyali Amavasya 2024 Date: कब है हरियाली अमावस्या, जानिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

Hariyali Amavasya 2024 Date: हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का खास महत्व है। अमावस्या की तिथि पितरों की पूजा के लिए उत्तम मानी जाती है। आइए जानते हैं इस साल सावन मास की हरियाली अमावस्या का व्रत कब रखा जाएगा।

Hariyali Amavasya 2024: सावन मास की अमावस्या को हरियाली अमावस्या के नाम से जाना जाता है। अमावस्या तिथि को हिंदू धर्म में बहुत ही खास तिथि मानी जाती है। अमावस्या के दिन पितरों की पूजा की जाती है। हरियाली अमावस्या के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। हरियाली अमावस्या का व्रत रखने से और शिव जी की पूजा करने से साधक को सुख, समृद्धि की प्राप्ति होती है। अमावस्या की तिथि गंगा स्नान और दान के लिए बहुत ही उत्तम होती है। आइए जानते हैं इस साल हरियाली अमावस्या कब है।

Hariyali Amavasya 2024 (हरियाली अमावस्या कब है 2024)

हिंदू पंचांग के अनुसार सावन महीने की अमावस्या तिथि की शुरुआत 03 अगस्त, 2024 को दोपहर 03 बजकर 50 मिनट पर होगी। वहीं इस तिथि का समापन 4 अगस्त दोपहर 04 बजकर 42 मिनट पर होगा। ऐसे में हरियाली अमावस्या का व्रत 4 अगस्त 2024 को रखा जाएगा।

हरियाली अमावस्या शुभ योग 2024 (Hariyali Amavasya Shubh Yog)

इस साल हरियाली अमावस्या की तिथि 4 अगस्त 2024 को है। इस साल इस तिथि पर सिद्धि योग, रवि पुष्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और पुष्य नक्षत्र जैसे 4 शुभ संयोग बन रहे हैं। इस योग में पूजा करना बहुत ही शुभ होगा।

End of Feed