Shahrukh Khan Birthday Date: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शाहरुख खान 2 नवंबर को अपना 57वां जन्मदिन मनाएंगे। अंक ज्योतिष अनुसार 2 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है। इन लोगों पर चंद्र ग्रह का विशेष प्रभाव माना जाता है। किसी भी महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्मे जातक मूलांक 2 की श्रेणी में आते हैं। इस मूलांक के लोग अत्यंत कल्पनाशील, भावुक, सहृदय और जन्मजात कलाकार होते हैं। जानिए और क्या खूबी होती है इस मूलांक के लोगों में।
Happy Birthday Shahrukh Khan: जानिए किस मूलांक के जातक हैं शाहरुख खान
इस मूलांक के लोगों में रचनात्मकता कूट-कूट कर भरी होती है। शाहरुख खान के अलावा सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का भी यही बर्थ मूलांक है। ये लोग मूलतः बुद्धिजीवी होते हैं। ये मस्तिष्क के स्तर अधिक सबल और स्वस्थ होते हैं। यही कारण है कि ये समाज में अच्छे प्रेरक सिद्ध होते हैं। इनके मन में हर समय नए नए विचार आते रहते हैं। प्रेम और सौंदर्य के क्षेत्र में ये महारथी माने जाते हैं।
इनका व्यक्तित्व काफी आकर्षक होता है। जिस वजह से दूसरे लोग इनके प्रति आसानी से सम्मोहित हो जाते हैं। इनकी ये खूब है कि ये किसी भी व्यक्ति को तुरंत ही अपना बना लेते हैं। ये दूसरों के हित का पूरा ख्याल रखते हैं। दूसरों के मन की बात जानने की इनके अंदर अद्भुत कला होती है। इनकी एक कमजोरी ये है कि ये जल्दी से 'ना' नहीं कह पाते हैं। जिस वजह से ये कई बार परेशानी में फंस जाते हैं।
इनकी आर्थिक स्थिति की बात की जाय तो वो अमूमन अच्छी ही होती है। क्योंकि मूलांक 2 वाले लोगों में धन जमा करने की आदत होती है। ये धन प्राप्त करके और उसे जमा कर काफी खुश होते हैं। साथ ही ये धन कमाने की योजना बनाने में भी माहिर होते हैं। पैसों से पैसा कैसे बनाना है ये बखूबी जानते हैं।
