दुनिया का इकलौता मंदिर जहां उल्टा खड़े हैं हनुमान, जानें यहां क्यों सिर के बल खड़े हैं बजरंगबली

मंदिर में भगवान बजरंगबली की मूर्ति सिंदूर से सजी हुई है और उल्टी अवस्था में है। मंदिर परिसर में प्राचीन पीपल, नीम, बरगद और पारिजात के वृक्ष भी हैं। इसके अलावा यहां कई संतों की समाधियां भी हैं, जिनका इतिहास 1200 साल पुराना बताया जाता है।

आज हनुमान जयंती है। मंदिरों में भक्तों की भीड़ सुबह से ही दिख रही है। यूं तो भारत में हनुमान जी के हजारों मंदिर हैं, लेकिन मध्य प्रदेश के उज्जैन से मात्र 30 किलोमीटर दूर सांवेर में स्थित उल्टे हनुमान जी का मंदिर पूरी तरह अनोखा है। यहां भगवान हनुमान की मूर्ति उल्टी (सर के बल) खड़ी है। यह मंदिर पूरे भारत में अपनी विशिष्टता के लिए प्रसिद्ध है।

Patal Vijay Hanuman Temple Indore

पाताल विजय हनुमान मंदिर जहां उल्टा खड़े हैं बजरंगबली (Symbolic Photo: AI Image)

क्यों सिर के बल खड़े हैं हनुमान

इस मंदिर का नाम है पातल विजय मंदिर। मंदिर को रामायण काल से जोड़ा जाता है और यहां की मूर्ति को अत्यंत चमत्कारी माना जाता है। स्थानीय पौराणिक मान्यता के अनुसार, जब अहिरावण ने भगवान राम और लक्ष्मण का अपहरण कर पाताल लोक ले गया था, तब हनुमान जी ने उन्हें बचाने के लिए पृथ्वी पर सिर के बल प्रवेश किया था। इसी स्थान से वे पाताल लोक गए थे। इसी घटना की के कराण यहां हनुमान जी की उल्टी मूर्ति स्थापित है।

End of Feed