अध्यात्म

रोज जपें हनुमान चालीसा की ये चौपाइयां, बदल जाएगी तकदीर की तस्वीर

Hanuman Chalisa Powerful Chaupaiya: भगवान हनुमान पृथ्वी पर मौजूद हैं, जो भक्तों के एक बार पुकारने पर उनकी रक्षा के लिए आज जाते हैं। माना जाता है कि तुलसीदास द्वारा रचित हनुमान चालीसा में कुछ ऐसी चौपाइयां हैं, जिनका नियमित जाप व्यक्ति की तकदीर की तस्वीर बदल सकता है। आइए जानते हैं कि वे चौपाइयां कौन सी हैं।

Image

हनुमान चालीसा की शक्तिशाली चौपाइयां

Hanuman Chalisa Powerful Chaupaiya: भगवान राम के भक्त हनुमान आज भी पृथ्वी पर मौजूद जागृत देव हैं। जो मन के समान गति और वायु के समान वेग रखते हैं। प्रभु हनुमान अत्यंत बलशाली हैं। भगवान हनुमान अपने भक्तों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। माना जाता है भगवान हनुमान जी को एक बार दिल से पुकारने पर वे भक्त की रक्षा के लिए हाजिर हो जाते हैं।

बेहद शक्तिशाली है हनुमान चालीसा

हनुमान जी प्रसन्न करने के लिए कई प्रकार मंत्र और स्तोत्र लिखे गए हैं। वहीं, गोस्वामी तुलसीदास ने हनुमान चालीसा की रचना की थी। हनुमान चालीसा बेहद ही सिद्ध पाठ है, जो 40 मंत्रों का संग्रह है। इसी कारण इसे चालीसा कहा जाता है। इसमें दो दोहे और 40 चौपाई हैं, हर चौपाई एक शक्तिशाली मंत्र है। माना जाता है कि कुछ ऐसी चौपाइयां हनुमान चालीसा में लिखी हैं, जिनका नियमित जाप करने से व्यक्ति की रक्षा स्वयं हनुमान जी करते हैं। ऐसे व्यक्ति को धन, यश, वैभव समृद्धि सभी कुछ मिलती है।

कौन सी हैं वे चौपाइयां

हनुमान चालीसा की चौपाइयों का जाप आप अलग-अलग समस्याओं के भी कर सकते हैं। वैसे तो पूरी हनुमान चालीसा का पाठ भी लाभदायक है, लेकिन अगर आपको किसी खास समस्या से छुटकारा चाहिए या कोई मनोकामना पूरी करनी है तो इन चौपाइयों का जाप कर सकते हैं।

संकट कटै मिटै सब पीरा… जो सुमिरै हनुमत बलबीरा

अगर कोई बड़ा संकट है तो आपको इस चौपाई का जाप करना चाहिए। इस चौपाई के जाप से आपको संकट से मुक्ति मिल जाती है।

जो शत बार पाठ कर कोई… छूटहि बंदि महा सुख होई

इस चौपाई का जाप करने से जेल, मुकदाम और बंदिश से मुक्ति मिलती है। हालांकि आपको दोबारा गलत कर्म न करने व सतमार्ग पर चलने की प्रतिज्ञा करनी होगी।

सब सुख लहै तुम्हारी सरना… तुम रक्षक काहु को डरना

इस चौपाई से किसी भी प्रकार के डर का नाश होता है। ऐसे में भगवान हनुमान भक्त को परेशानी से मानसिक और शारीरिक राहत प्रदान करते हैं।

भूत-पिसाच निकट नहीं आवै, महावीर जब नाम सुनावैं

इस चौपाई के जाप से कोई भी दुष्ट आत्मा या काला जादू भक्त का कुछ नहीं बिगाड़ पाता है और हनुमान जी उस चीज को नष्ट कर देते हैं।

अष्ट सिद्धि नौ निधि के दाता, अस वर दीन्ह जानकी माता

माता जानकी ने हनुमान जी को आठ सिद्धि और नौ निधियां का मालिक और दाता बनाया है। इसका जाप करने से धन संबंधी सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं।

लाय सजीवन लखन जियाए… श्री रघुबीर हरषि उर लाए

इस चौपाई का जाप हर प्रकार की बीमारी से रक्षा करता है।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी शास्त्रों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Mohit Tiwari
मोहित तिवारीauthor

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ने प्रिंट, टीवी और डिजिटल तीनों प्लेटफॉर्म पर काम किया है। देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों में गहरी रुचि रखने वाले मोहित ने ज्योतिष का भी व्यापक अध्ययन किया है। मोहित के आलेख लाइफस्टाइल, हेल्थ, न्यूज, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर गहरी शोध और प्रामाणिकता पर आधारित होते हैं और इन विषयों पर वह 12,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article