अध्यात्म

Haj Yatra 2024: हज यात्रा-2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानें कैसे और कब तक कर सकते हैं अप्लाई

Haj Yatra 2024: हज यात्रा 2024 के लिए फॉर्म भरने की शुरुआत हो गई है। जानकारी अनुसार 20 दिसंबर तक आप ऑनलाइन आवदेन कर सकेंगे। जानिए हज यात्रा के बारे में पूरी डिटेल।

Image

Haj Yatra 2024

Haj Yatra 2024: हज यात्रा को इस्लाम धर्म में बेहद पवित्र माना जाता है। इसलिए हर मुसलमान अपने जीवन में कम से कम एक बार तो इस यात्रा पर जरूर जाना चाहता है। इस्लाम में कुल 5 फर्ज हैं जिनमें से एक हज भी है। हर साल बड़ी संख्या में मुस्लिम लोग सऊदी अरब के मक्का में हज के लिए पहुंचते हैं। इस यात्रा के दौरान मुसलमानों को एक प्रोसेस फॉलो करना होता है। जानिए हज यात्रा 2024 के बारे में जरूर जानकारी।

हज यात्रा 2024 डिटेल

  • केंद्रीय हज कमेटी ने आवेदन के लिए 17 दिन का समय दिया है।
  • 4 दिसंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है जो 20 दिसंबर तक चलेगी।
  • हज यात्रा पर जाने के इच्छुक यात्री रजिस्ट्रेशन के लिए हज सुविधा एप का भी उपयोग कर सकते हैं।
  • जो आवेदक हज के लिए अप्लाई कर रहे हैं, उनके पास पासपोर्ट होना जरूरी है।
  • हज यात्रा के लिए जो पासपोर्ट वेलिड किया जाएगा, उसकी अवधि 31 जनवरी 2025 तक की होनी चाहिए।
  • हज के लिए 70 साल या इससे अधिक उम्र वाले लोग भी आवेदन कर सकते हैं।
  • 45 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाएं बिना महरम के यानी अकेले आवेदन करने के लिए पात्र होंगी।
  • ऑनलाइन फॉर्म भरने और जमा करने की सुविधा कार्यालय समय के दौरान जारी रहेगी।

ऑनलाइन हज यात्रा के आवेदन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट (Hajj Yatra 2024 Documents)

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • ग्रुप लिडर के बैंक खाते का कैंसल चेक
  • एक ग्रुप में अधिक से अधिक 4 प्रार्थी ही आवेदन कर सकते हैं।
  • आधार कार्ड
  • कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक का प्रमाण पत्र

हज पर मुसलमान क्या करते हैं?

जानकारी अनुसार सबसे पहले हज यात्री सऊदी अरब के जेद्दा शहर में जुटते हैं। इसके बाद वहां से बस लेकर वो मक्का शहर पहुंचते हैं। मक्का से ठीक पहले एक जगह है जहां से हज की आधिकारिक यात्रा की शुरुआत हो जाती है। इस जगह को मीकात कहते हैं।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article