Guru Purnima 2023: गुरु पूर्णिमा क्यों मनाते हैं, जानिए क्या है इसका इतिहास

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Jul 3, 2023, 08:13 AM IST

Guru Purnima 2023 Importance: आषाढ़ महीने की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। इस दिन गुरुओं की पूजा का विधान है। जानिए गुरु पूर्णिमा की पूजा विधि और महत्व।

Guru Purnima 2023 Importance: आषाढ़ महीने की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। इस दिन गुरुओं की पूजा का विधान है। मान्यता है गुरु पूर्णिमा के दिन ही वेदव्यास जी का जन्म हुआ था। इसी वजह से इसे व्यास पूर्णिमा भी कहते हैं। हिंदू धर्म में वेदव्यास जी को प्रथम गुरु का दर्जा दिया गया है। कहते हैं सबसे पहले मनुष्य को वेदों की शिक्षा व्यास जी ने ही दी थी। महर्षि वेदव्यास जी ने श्रीमद्भागवत, ब्रह्मसूत्र, महाभारत, मीमांसा के अलावा 18 पुराणों की रचना की है। जानिए गुरु पूर्णिमा 2023 कब है, इसकी पूजा विधि और महत्व क्या है।

गुरु पूर्णिमा तिथि और मुहूर्त (Guru Purnima 2023 Date And Time)

हिन्दू वर्ष के चौथे महीने आषाढ़ की पूर्णिमा तिथि को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। इस साल गुरु पूर्णिमा का पर्व 3 जुलाई सोमवार के दिन मनाया जाएगा। पंचांग अनुसार गुरु पूर्णिमा तिथि 2 जुलाई की रात 8 बजकर 21 मिनट से शुरू होकर 3 जुलाई की शाम 5 बजकर 8 मिनट तक रहेगी।

End of Feed