2 जून को हुआ ग्रहों का डबल गोचर- गुरु और बुध के परिवर्तन से किन राशियों की बढ़ेगी चिंता और किसे मिलेगा लाभ

Plant Transit 2 June: 2 जून 2026 को गुरु कर्क राशि में और बुध आर्द्रा नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। जानिए इन दो बड़े गोचरों का सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा, किन राशियों को लाभ मिलेगा और किन्हें सावधानी बरतनी होगी।

Plant Transit 2 June: आज, 2 जून 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। एक ही दिन में दो बड़े ग्रह गोचर हो रहे हैं। पहला, गुरु ग्रह का कर्क राशि में प्रवेश और दूसरा, बुध ग्रह का आर्द्रा नक्षत्र में गोचर। गुरु जहां ज्ञान, भाग्य, विवाह, संतान और विस्तार के कारक माने जाते हैं, वहीं बुध बुद्धि, व्यापार, संवाद और निर्णय क्षमता का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसे में दोनों ग्रहों की चाल का असर लगभग सभी राशियों पर महसूस किया जा सकता है। हालांकि कुछ राशियों के लिए यह समय विशेष सावधानी का संकेत भी दे रहा है।

2 June planet transition horoscope, gochar

2 जून को दो ग्रहों का गोचर, किसके हालात होंगे बेहतर

गुरु का कर्क राशि में प्रवेश क्यों माना जाता है खास

ज्योतिष में गुरु को शुभ ग्रहों का राजा कहा जाता है। कर्क राशि में गुरु उच्च के माने जाते हैं, इसलिए उनका यह गोचर कई राशियों के लिए शुभ परिणाम देने वाला माना जा रहा है। लंबे समय से रुके कामों में गति आ सकती है, शिक्षा, नौकरी और पारिवारिक मामलों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

End of Feed