Govardhan Puja 2024: कब है साल 2024 में गोवर्धन पूजा, चेक करें सही डेट और महत्व

Govardhan Puja 2024 Date: गोवर्धन पूजा का त्योहार दिवाली के बाद मनाया जाता है। इस दिन भगवान कृष्ण और गोवर्धन की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं साल 2024 में गोवर्धन पूजा कब है और इसका क्या महत्व है।

Govardhan Puja 2024: गोवर्धन पूजा पांच दिवसीय दिवाली उत्सव के चौथे दिन मनाई जाती है। यह त्योहार कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा के दिन मनाया जाता है। इस दिन गोवर्धन पर्वत पर घर बनाया जाता है और भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति बनाई जाती है। इसके बाद शाम को गोवर्धन पर्वत और भगवान कृष्ण की पूजा की जाती है और उन्हें अन्नकूट चावल और कढ़ी का भोग लगाया जाता है। आइए जानते हैं साल 2024 में गोवर्धन पूजा कब है और इसका महत्व क्या है।

Govardhan Puja 2024

Govardhan Puja 2024 Date ( गोवर्धन पूजा डेट 2024)

साल 2024 में गोवर्धन पूजा 2 नवंबर 2024 को मनाई जाएगी। इस दिन गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त 2 नवंबर 2024 की सुबर 6 बजे से लेकर 8 बजे तक होगा। इस समय में पूजा करना बेहद ही शुभ होगा। इस दिन द्युत क्रीडा का मुहूर्त शाम के 3 बजे से लेकर 5 बजे तक होगा।

Govardhan Puja Puja Vidhi (गोवर्धन पूजा विधि 2024)

  • गोवर्धन पूजा के दिन गाय के गोबर से बनी गोवर्धनी को फूलों से सजाया जाता है। गोवर्धन पूजा सुबह या शाम को की जाती है।
  • पूजा के दौरान धूप, दीप, नैवेद्य, जल, फल आदि अर्पित करना चाहिए।
  • इस दिन गाय, बैल और खेत जानवरों की पूजा की जाती है।
  • पूजा के बाद भगवान गोवर्धन की सात परिक्रमा लेते हुए जय का उच्चारण किया जाता है।
  • गोवर्धन पूजा के दिन भगवान विश्वकर्मा की भी पूजा की जाती है।

गोवर्धन पूजा महत्व ( Govardhan Puja Importance)

गोवर्धन पूजा प्रकृति को समर्पित एक त्योहार है। मान्यता है कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र का अभिमान तोड़ा था और गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी उंगली पर उठाकर व्रजवासियों की जान बचाई थी। मनुष्य को प्रकृति की सेवा और पूजा करने का सन्देश दिया गया। यह दिन कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा का दिन था। तभी से इस दिन गोवर्धन पर्वत की पूजा की जाती है और सभी प्रकार की मौसमी सब्जियों से तैयार अन्नकूट का भोग भगवान को लगाया जाता है।

चुनें अपनी राशि, पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024 (Yearly Rashifal 2024 Rashi Wise)

End of Feed