Magh Purnima 2024 Date (माघ पूर्णिमा कब है 2024): माघ पूर्णिमा को मुख्य रूप से माघी पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। पंचांग अनुसार इस साल माघ पूर्णिमा 24 फरवरी, शनिवार के दिन पड़ रही है। इस पूर्णिमा पर पवित्र नदी में स्नान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इतना ही नहीं इस दिन दान करना भी बेहद पुण्य का काम माना गया है। माघ पूर्णिमा पर कल्पवास भी खत्म हो जाता है। जानिए 2024 में माघी पूर्णिमा (Maghi Purnima 2024) तिथि और मुहूर्त।
माघ पूर्णिमा कब है 2024 (Magh Purnima Kab Hai 2024)
माघ पूर्णिमा- 24 फरवरी 2024, शनिवार
पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ - 23 फरवरी 2024 को 03:33 PM बजे
पूर्णिमा तिथि समाप्त - 24 फरवरी 2024 को 05:59 PM बजे
माघ पूर्णिमा मुहूर्त - 08:18 AM से 09:43 AM
माघ पूर्णिमा का महत्व (Magh Purnima Mahatva)
धार्मिक मान्यताओं अनुसार माघ माह में देवता पृथ्वी पर आते हैं और मनुष्य का रूप धारण करके प्रयाग में स्नान, दान और जप करते हैं। इसलिए पूरे माघ महीने में गंगा स्नान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इसलिए ही माघ पूर्णिमा तिथि भी गंगा स्नान और दान के लिए शुभ फलदायी मानी गयी है।कहते हैं इस दिन प्रयाग में गंगा स्नान करने से समस्त मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं और साथ ही मोक्ष की प्राप्ति होती है।
माघ मेला और कल्पवास 2024 (Magh Mela And Kalpvas 2024)
तीर्थराज प्रयाग यानी इलाहाबाद में हर साल माघ मेला लगता है, जिसे कल्पवास के नाम से जाना जाता है। इस माघ मेला में देश-विदेश से श्रद्धालु शामिल होते हैं। कल्पवास का समापन माघ पूर्णिमा के दिन नदी स्नान के साथ होता है। कल्पवास धैर्य, अहिंसा और भक्ति का संकल्प होता है।
