अध्यात्म

Sharad Purnima 2024 Date: साल 2024 में कब है शरद पूर्णिमा, यहां जानें सही डेट और महत्व

Sharad Purnima 2024 Date: हिंदू परंपरा में शरद पूर्णिमा का बहुत महत्व है। शरद पूर्णिमा को कोजागरी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। आइए जानते हैं साल 2024 में शरद पूर्णिमा कब है और इसका क्या महत्व है।

Image

Sharad Purnima 2024 Date

Sharad Purnima 2024 Date: शरद पूर्णिमा को कोजगरी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी और चांद की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि शरद पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी धरती लोक पर आती हैं और अपने भक्तों का भंडार भरती हैं। शरद पूर्णिमा का त्योहार हर जगह पर अलग- अलग रूप में मनाया जाता है। शरद पूर्णिमा के दिन चांद अपनी सोलह कलाओं से परिपूर्ण होता है। इस दिन चांद की रोशनी में खीर का भोग लगाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि उस खीर का भोग लगाने से खीर में साकारात्मक ऊर्जा आती है। आइए जानते हैं साल 2024 में शरद पूर्णिमा कब है।

शरद पूर्णिमा डेट 2024 ( Sharad Purnima 2024 Date)

हर साल शरद पूर्णिमा आश्विन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। साल 2024 में शरद पूर्णिमा 16 अक्टूबर 2024 बुधवार के दिन मनाई जाएगी।

शरद पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2024 ( Sharad Purnima Shubh Muhurat 2024)

शरद पूर्णिमा 2024 में 16 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इस दिन शरद पूर्णिमा तिथि सुबह 8 बजे से शुरू होगी और इसका समापन 17 अक्टूबर की शाम 5 बजे होगा। इस दिन शाम के समय में पूजा करना शुभ होगा।

शरद पूर्णिमा महत्व ( Sharad Purnima Importance)

पौराणिक कथाओं के अनुसार शरद पूर्णिमा को शीत ऋतु की शुरुआत मानी जाती है। शरद पूर्णिमा की रात्रि बहुत सुन्दर होती है। ऐसा माना जाता है कि शरद पूर्णिमा की रात को अमृत बरसता है, यही वजह है कि लोग रात को आसमान के नीचे बर्तन में खीर रखते हैं और अगली सुबह स्नान के बाद इसे खाते हैं। यह भी माना जाता है कि इस वस्तु को चांदी के पात्र में रखना चाहिए। इस दिन खीर खाने से साकारात्मक ऊर्जा आती है। शरद पूर्णिमा के दिन लक्ष्मी की पूजा करने से धन की वर्षा होती है।

चुनें अपनी राशि, पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024 (Yearly Rashifal 2024 Rashi Wise)

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article