Gold Shopping Auspicious Days: हिंदू धर्म में किसी भी वस्तु को खरीदने से पहले उसके शुभ-अशुभ दिन और मुहूर्त को देखा जाता है। मान्यता है कि शुभ दिन व मुहूर्त पर खरीदी गई वस्तु से ही शुभ फल की प्राप्ति होती है। इसी तरह हिंदू धर्म में सोना, चांदी जैसे धातु या किसी रत्न की खरीदारी करते समय शुभ दिन और मुहूर्त का विशेष ध्यान रखा जाता है। बात करें सोना की तो आमतौर पर लोग धनतेरस और अक्षय तृतीय के शुभ अवसर पर ही सोना यानी स्वर्ण के आभूषण खरीदने को शुभ मानते हैं। हालांकि अक्षय तृतीया और धनतेरस के अलावा भी कुछ खास दिन होते हैं जिसमें सोना खरीदना शुभ होता है। इतना ही नहीं इन शुभ दिनों में सोना खरीदने से घर पर बरकत आती है।
इस दिन भी खरीद सकते हैं गोल्ड का सामान
इस शुभ दिनों में खरीदें सोना, होगी बरकत
सोने की खरीदारी के लिए वैसे तो अक्षय तृतीया और धनतेरस के दिन को सबसे शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन खरीदे गए सोने में कई गुणा वृद्धि होती है और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसती है। लेकिन इसके अलावा आप अन्य किसी दिन सोने के आभूषण खरीदने की सोच रहे हैं तो सप्ताह में गुरुवार और रविवार के दिन सोना खरीदा जा सकता है। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार गुरुवार और रविवार के दिन स्वर्ण के आभूषण खरीदना बेहद शुभ माना गया है। मान्यताओं के अनुसार गुरुवार और रविवार के दिन सोने के आभूषण या सोने की किसी वस्तु को खरीदने से घर में माता लक्ष्मी के साथ-साथ भगवान सूर्य की भी कृपा दृष्टि बनी रहती है और घर में बरकत आती है।
पुष्य नक्षत्र में सोना खरीदना होता है शुभ
शास्त्रों में गुरुवार और रविवार के दिन भी सोना खरीदने की सलाह दी जाती है। इन तिथियों के अलावा ज्योतिष शास्त्र में पुष्य नक्षत्र को भी शुभ माना गया है। पुष्प नक्षत्र में किसी भी दिन सोने की वस्तु या आभूषण खरीद सकते हैं। पुष्य नक्षत्र में सोना खरीदने से घर में बरकत आती है और घर का माहौल सकारात्मक बना रहता है।
इस दिन भूलकर भी ना खरीदे सोना
सोना को सूर्य का प्रतीक माना जाता है। इसलिए कभी भी शनिवार के दिन सोना नहीं खरीदना चाहिए। क्योंकि ग्रहों की दृष्टि से शनि ग्रह और रवि ग्रह दोनों विपरीत स्वभाव वाले ग्रह हैं। ऐसे में जहां सोना भगवान सूर्य को बेहद प्रिय है और रविवार के दिन इसे खरीदना शुभ होता है तो वहीं दूसरी ओर शनिवार के दिन सोना खरीदने से शनि ग्रह का प्रकोप व्यक्ति के ऊपर पड़ने की प्रबल संभावना बनी रहती है।
डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।
