Birthstone Ring Rules: कुंडली में चल रहे ग्रह-नक्षत्र के बुरे प्रभाव को कम करने के लिए लोग ग्रह से संबंधित रत्नों की अंगूठी धारण करते हैं। बर्थस्टोन, जिसे हम जन्म का पत्थर भी कहते हैं। आपका लकी बर्थस्टोन आपके जन्म के महीने के अनुसार होता है। बर्थस्टोन के अनुसार रत्नों की अंगूठी पहनने के कई लाभ हैं। लेकिन कई बार रत्नों को धारण करने के बाद भी लाभ नहीं मिलता और लोगों की ऐसी शिकायत होती है कि लकी बर्थस्टोन वाले रत्न से संबंधित अंगूठी धारण करने बावजूद भी उनके जीवन में समस्याएं कम नहीं हो रही है।
अपनी बर्थस्टोन अंगूठी कभी न उतारें
दरअसल यह सब इसलिए भी होता है क्योंकि जाने-अनजाने में आप रत्नों की अंगूठी को उंगुली से बार-बार निकालते हैं और फिर पहनते हैं। अगर आप भी अपने बर्थस्टोन की अंगूठी को बार-बार उतारते हैं तो आपको सावधान रहने की जरूरत है।
बर्थस्टोन की अंगूठी को बार-बार उतारते हैं तो हो जाएं सावधान!
बर्थस्टोन अर्थात वह रत्न जो आपके जन्म के महीने से संबंधित लकी रत्न होता है। आमतौर पर लोग कई समस्या और ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव को कम करने के लिए बर्थस्टोन के रत्न की अंगूठी धारण करते हैं। बर्थस्टोन आपके जन्म के महीने के अनुसार वाला रत्न होता है, जो लकी माना जाता है। लेकिन बर्थस्टोन की अंगूठी को कभी भी बार-बार उंगली से उतारना नहीं चाहिए। क्योंकि रत्न को धारण करने और उतारने की एक निर्धारित समय सीमा होती है। इससे पहले रत्न की अंगूठी को उतारने से रत्नों का प्रभाव खत्म हो जाता है। इससे आपको फायदे की जगह नुकसान भी पहुंच सकता है।
उंगली से बर्थस्टोन उतारना हो तो ज्योतिषी की सलाह लें
यदि आपको किसी कारण उंगली से बर्थस्टोन उतारने की जरूरत पड़े तो सबसे पहले किसी ज्योतिषी की सलाह जरूर लें। ज्योतिषी आपको सही सलाह और सही तरीका बताएंगे। उसी के अनुसार आप अपने बर्थस्टोन या दूसरे प्रकार के रत्न की अंगूठी को उतार सकते हैं। बिना ज्योतिषी के सलाह लिए खुद से बर्थस्टोन उतारना या पहनना दोनों ही आपके लिए नुकसान भरा हो सकता है।
डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।
