अध्यात्म

Ganga Saptami 2023 Date, Puja Muhurat: कब है गंगा सप्तमी, जानिए डेट-मुहूर्त से लेकर पूजा विधि

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 19, 2023, 03:19 PM IST

Ganga Saptami 2023 Date, Time, Puja Muhurat (गंगा सप्तमी कब है 2023): हिन्दू धर्म में गंगा नदी की पूजा होती है और उन्हें मां का दर्जा प्राप्त है। वहीं, गंगा के उद्गम दिवस को हर साल गंगा सप्तमी के तौर पर मनाया जाता है। यहां जानें गंगा सप्तमी 2023 कब है और गंगा सप्तमी 2023 का पूजा मुहूर्त।

Image

Ganga Saptami 2023 Date, and Muhurat: गंगा सप्तमी कब है 2023 में

Ganga Saptami 2023 Date and Time, Puja Muhurat: सनातन धर्म में गंगा नदी को बेहद पवित्र और मोक्षदायनी कहा गया है। यही नहीं गंगा को मां का स्थान भी प्राप्त है। इन्हीं कारणों से हर साल गंगा नदी के उद्गम दिवस को गंगा सप्तमी (Ganga Saptami in Hindi) के तौर पर मनाया जाता है। यह खास दिन प्रतिवर्ष वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाया जाता है। हिंदू धर्म में गंगा सप्तमी का विशेष महत्व बताया गया है। कहते हैं इस दिन पवित्र गंगा में डुबकी लगाने और गंगा मां की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। व्यक्ति के दुख, बीमारी, कष्ट, पाप आदि सबकुछ धूल जाते हैं। गंगा सप्तमी के महत्व को समझते हुए चलिए इसकी सही-सही तिथि, शुभ मुहूर्त और कथा से जुड़ी समस्त जानकारी लेते हैं।

When is Ganga Saptami in 2023

हिन्दू पंचांग के अनुसार, गंगा सप्तमी प्रतिवर्ष वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाई जाती है। वहीं, इस साल गंगा सप्तमी का पर्व 27 अप्रैल को मनाया जाएगा। कहते हैं इस दिन शुभ मुहूर्त में मां गंगा के पवित्र नदी में स्नान करने से समस्त पापों का नाश होता है।

Ganga Saptami 2023 Shubh Muhurat

गंगा सप्तमी पर गंगा स्नान की परंपरा है। यहां देखें गंगा सप्तमी 2023 स्नान व पूजा का शुभ मुहूर्त।

  • वैशाख मास शुक्ल पक्ष सप्तमी तिथि प्रारंभ: 26 अप्रैल, बुधवार, सुबह 11:27 बजे।
  • वैशाख मास शुक्ल पक्ष सप्तमी तिथि समापन समय: 27 अप्रैल, गुरुवार, दोपहर 01:38 बजे।
  • गंगा सप्तमी 2023 पूजा शुभ मुहूर्त: सुबह 5:02 बजे से 11:59 बजे तक।
  • गंगा सप्तमी 2023 मध्याह्न मुहूर्त: सुबह 12 बजे से 01:50 बजे तक।

Ganga Saptami Significance in Hindi

गंगा सप्तमी के महत्व : हिन्दू धर्म में गंगा सप्तमी का अत्यंत महत्व है। माना जाता है कि इस दिन मां गंगा की सच्चे मन से आराधना करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। वहीं, गंगा सप्तमी के दिन गंगा जी में डुबकी लगाना भी फलदाई होता है। यही नहीं गंगा में स्नान करते हुए सूर्य देव को अर्घ्य देने से व्यक्ति के जीवन में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आती। इसके अलावा दुख, बीमारी, कष्ट आदि सभी दूर हो जाते हैं और जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता का वास होता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article