अध्यात्म

गंगा दशहरा पर घर पर कर लें गंगाजल के ये उपाय, कर्ज, पितृ दोष और आर्थिक तंगी होगी दूर

Ganga Dussehra 2026 Gangajal Ke Upay : गंगा दशहरा पर अगर आप गंगाजल के कुछ उपायों को करते हैं तो आपको जीवन की कई परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है। आइए जानते हैं गंगाजल के वे कौन से उपाय हैं।

Image

गंगाजल के उपाय

Ganga Dussehra 2026 Gangajal Ke Upay : आज 25 मई 2026 को गंगा दशहरा का पावन पर्व मनाया जा रहा है। धार्मिक मान्यता है कि इसी दिन मां गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था। हिंदू धर्म में गंगाजल को बेहद पवित्र और चमत्कारी माना गया है। ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार, गंगाजल केवल पूजा-पाठ में ही नहीं, बल्कि जीवन की कई समस्याओं को दूर करने में भी उपयोगी माना जाता है। मान्यता है कि गंगा दशहरा के दिन किए गए गंगाजल के उपाय जल्दी फल देते हैं। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है, पितृ दोष शांत होता है और आर्थिक परेशानियों से राहत मिलने लगती है।

कर्ज मुक्ति के लिए करें ये उपाय

अगर लंबे समय से कर्ज का बोझ बढ़ रहा हो या आर्थिक परेशानियां खत्म न हो रही हों, तो गंगा दशहरा के दिन हनुमान मंदिर में गंगाजल अर्पित करना शुभ माना जाता है। इसके अलावा हर मंगलवार और शनिवार को हनुमान जी को गंगाजल चढ़ाने और हनुमान चालीसा का पाठ करने से धीरे-धीरे आर्थिक स्थिति में सुधार आने लगता है। मान्यता है कि इससे रुका हुआ धन मिलने के योग भी बनते हैं।

पितृ दोष शांत करने के लिए क्या करें

ज्योतिष शास्त्र में गंगाजल को पितरों की शांति के लिए बेहद प्रभावी माना गया है। गंगा दशहरा के दिन किसी पवित्र नदी या घर में गंगाजल मिलाकर स्नान करें और पितरों के नाम से तर्पण करें। मान्यता है कि इससे पितृ दोष का प्रभाव कम होता है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। इस दिन जरूरतमंद लोगों को जल, फल और अन्न का दान करना भी शुभ माना जाता है।

घर की नकारात्मकता दूर करने का उपाय

अगर घर में बार-बार तनाव, झगड़े या अशांति रहती हो, तो शाम के समय पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करें। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इससे नकारात्मक ऊर्जा कम होने लगती है। मुख्य द्वार पर सुबह गंगाजल छिड़कना भी शुभ माना गया है। मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और घर में सकारात्मक वातावरण आता है।

धन और बरकत के लिए गंगाजल का उपाय

गंगा दशहरा के दिन तांबे या पीतल के पात्र में गंगाजल भरकर घर के ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में रखें। वास्तु के अनुसार, यह दिशा देवताओं की मानी जाती है। मान्यता है कि इस उपाय से घर में सुख-समृद्धि और धन की बरकत बनी रहती है। ध्यान रखें कि गंगाजल वाले पात्र को हमेशा साफ रखें।

नौकरी और करियर में आ रही बाधा दूर करेगा गंगाजल

अगर नौकरी में परेशानी चल रही हो या बार-बार रुकावट आ रही हो, तो एक पीतल के लोटे में जल भरें और उसमें गंगाजल की 11 बूंदें डालें। अब इसमें 5 बेलपत्र डालकर शिवलिंग पर अर्पित करें। मान्यता है कि इस उपाय को लगातार 40 दिन तक करने से नौकरी और करियर में आने वाली बाधाएं दूर होने लगती हैं।

वास्तु दोष होगा दूर

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के जिस हिस्से में वास्तु दोष हो, वहां तांबे के पात्र में गंगाजल भरकर रखना शुभ माना जाता है। इससे उस स्थान की नकारात्मकता कम होने लगती है। पूजा घर में गंगाजल रखने से भी घर का वातावरण शुद्ध बना रहता है।

सेहत और मानसिक शांति के लिए गंगाजल का उपाय

बीमार व्यक्ति के कमरे में गंगाजल रखने और समय-समय पर उसका छिड़काव करने को भी शुभ माना गया है। धार्मिक मान्यता है कि इससे मानसिक शांति मिलती है और वातावरण सकारात्मक बना रहता है।

गंगाजल का धार्मिक महत्व क्या है

सनातन धर्म में गंगाजल को मोक्षदायिनी माना गया है। मान्यता है कि गंगा जल में दिव्य ऊर्जा होती है, जो वातावरण को शुद्ध करने का काम करती है। पूजा, यज्ञ, गृह प्रवेश और संस्कारों में गंगाजल का इस्तेमाल इसी कारण किया जाता है। धार्मिक मान्यता यह भी है कि गंगाजल का छिड़काव करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

गंगाजल को हमेशा साफ और पवित्र स्थान पर रखें। इसे कभी भी गंदे स्थान या जूते-चप्पलों के पास नहीं रखना चाहिए। गंगाजल का इस्तेमाल श्रद्धा और साफ मन से करना शुभ माना गया है।

क्या कहते हैं धर्म ग्रंथ

धर्म ग्रंथों में मां गंगा को पापों का नाश करने वाली और मोक्ष देने वाली कहा गया है। मान्यता है कि गंगा दशहरा पर गंगाजल के उपाय करने से जीवन की कई परेशानियां कम हो सकती हैं और व्यक्ति को मानसिक शांति मिलती है।

Mohit Tiwari
मोहित तिवारी author

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ... और देखें

End of Article