Ganesh Chaturthi 2023 Date And Time: हिंदू धर्म में भगवान गणेश को विघ्नहर्ता माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि जो भी साधक सच्चे मन से इनकी पूजा करता है उसके सारे काम बिना किसी बाधा के पूरा हो जाता है। भगवान गणेश को प्रथम पूज्य देव भी माना जाता है। किसी भी मांगलिक कार्य करने से पहले उनका आवाहन किया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि उनको न्योता दिए बिना सारा काम अधूर रहता है। गणेश चतुर्थी का त्योहार हर साल भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस साल ये त्योहार 19 सितंबर 2023 को मंगलवार के दिन मनाया जाएगा। इस बार बप्पा का आगमन 19 सितंबर को होगा। इस दिन से पूरे 10 दिन तक गणपति अपने भक्तों के घर पर रहते हैं और उनकी इच्छा की पूर्ति करते हैं। आइए जानते हैं गणेश चतुर्थि पर किन खास उपायों को करने से लाभ मिल सकता है।
Ganesh Chaturthi 2023
गणेश चतुर्थी पर करें ये उपाय
तरक्की के लिएअपने घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने और जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्त करने के लिए आपको गणेश चतुर्थी के दिन कुम्हार के चाक से मिट्टी लेकर उससे अंगूठे के आकार की भगवान गणेश की मूर्ति बनानी चाहिए। इसके बाद आप लाल कपड़ा बिछाकर मूर्ति को चौकी पर स्थापित कर दें। घर में स्थापित इस मूर्ति की विधि-विधान से पूजा की जाती है और अनंत चतुर्दशी तक प्रतिदिन 108 बार “ॐ ह्रीं ग्रीं ह्रीं” मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे आपके घर पर भगवान गणेश की कृपा बनी रहती है।
धन प्राप्ति के लिए
गणेश चतुर्थी के दिन सुबह स्नान के बाद भगवान गणेश के लिए भोग बनाये और उनको भोग लगाकर उसे किसी गाय को खिला दें। ऐसी मान्यता है ऐसा करने से साधक के जीवन में धन की कोई कमी नहीं होती है। गणेश चतुर्थी के दिन गुड़ की 21 गोलियां बनाकर दूर्वा के साथ गणेश मंदिर में अर्पित करें।
गणेश यंत्र की स्थापना
गणेश चतुर्थी के दिन अपने घर के मंदिर में गणेश यंत्र की विधिवत स्थापना करें। साथ ही नियमित रूप से भगवान गणेश के साथ इस यंत्र की पूजा भी करें। इससे घर में सुख,समृद्धि बढ़ती है। साथ ही आपको नियमित रूप से भगवान गणेश का अभिषेक करना चाहिए। इससे आपको विशेष फल की प्राप्ति होती है।
सफलता के लिए
अपने करियर में सफलता के लिए आपको गणेश चतुर्थी के दिन गणेश सहस्त्रनाम का जाप करके अश्वगंधा के पौधे की जड़ों को शुद्ध करना चाहिए। फिर अश्वगंधा की जड़ को भूरे रंग के धागे में पिरोकर अपने गले में बांध लें। इस प्रकार सभी बिगड़े काम बनने और सफल होने लगते हैं।
