Feburary 2024 Pradosh Vrat Date: त्रयोदशी हर माह कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष को मनाई जाती है। प्रत्येक पक्ष की त्रयोदशी व्रत को प्रदोष व्रत कहा जाता है। सूर्यास्त के बाद और अंधेरा होने से पहले के समय को प्रदोष काल कहा जाता है। इस व्रत में भगवान शिव की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म में व्रत, पूजा, उपवास आदि को बहुत महत्व दिया जाता है। ऐसा माना जाता है कि सच्चे मन से व्रत करने से व्यक्ति को वह मिलता है जो वह चाहता है। वैसे तो हिंदू धर्म में हर महीने के हर दिन कोई न कोई व्रत होता है, लेकिन इन सभी अवसरों पर प्रदोष व्रत का बहुत महत्व होता है। प्रदोष व्रत को हम त्रयोदशी व्रत के नाम से भी जानते हैं। आइए जानते हैं कब है फरवरी के महीने में कब है प्रदोष व्रत।
Feburary 2024 Pradosh Vrat Date (प्रदोष व्रत डेट 2024)
- फरवरी के महीने का पहला प्रदोष व्रत 7 फरवरी को रखा जाएगा। इस दिन बुध प्रदोष व्रत किया जाएगा। प्रदोष व्रत करने से साधक की सारी इच्छाओं की पूर्ति होती है।
- फरवरी के महीने का दूसरी प्रदोष व्रत 21 फरवरी को रखा जाएगा। बुध प्रदोष व्रत होगा। इस दिन का व्रत करने से कष्टों से मुक्ति मिलती है।
