Eid Milad Un Nabi 2023: ईद मिलाद उन नबी 28 सितंबर को, जानें क्यों मनाया जाता है ये पर्व

Eid Milad-Un-Nabi 2023 Date in India: मिलाद-उन-नबी पर्व इस्लामी वर्ष के तीसरे महीने रबी-उल-अव्वल के 11वें और 12वें दिन मनाया जाता है। ये दिन पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिवस की याद में मनाया जाता है।

Eid Milad-Un-Nabi 2023 Date in India: ईद मिलाद उन-नबी को मावलिद और ईद-ए-मिलाद भी कहा जाता है। इस दिन को पैगंबर मुहम्मद (Hazrat Muhammad) के जन्म के तौर पर मनाया जाता है। मुस्लिम धार्मिक मान्यनाओं अनुसार पैगंबर मुहम्मद का जन्म 571 ईस्वी में सउदी अरब के मक्का शहर में हुआ था। उनका पूरा नाम पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहुअ अलैही वसल्लम है। मुस्लिमों के लिए ये दिन बेहद खास होता है। इस दिन लोग अल्लाह की ईबादत करते हैं (Eid Milad Un Nabi Kab Hai 2023)। कई जगहों पर इस मौके पर जुलूस भी निकाला जाता है। इस साल ईद मिलाद उन-नबी 28 सितंबर को मनाई जा रही है।

Eid Milad Un Nabi

Eid Milad Un Nabi 2023 Date In India

कब और कैसे मनाया जाता है ईद मिलाद उन-नबी त्योहार (How Is Eid Milad Un Nabi Celebrated)

मिलाद-उन-नबी पर्व इस्लामी वर्ष के तीसरे महीने रबी-उल-अव्वल के 11वें और 12वें दिन मनाया जाता है। ये दिन पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिवस की याद में मनाया जाता है। इस दिन घर और मस्जिद को अच्छे से सजाया जाता है और धूमधाम से सभी मिल-जुलकर ये त्योहार मनाते हैं। इस दिन मुस्लिम लोग कुरान पढ़ते हैं और मोहम्मद साहब द्वारा दिए गए संदेशों को अपने जीवन में उतारते हैं। इस दिन कई जगह मोहम्मद साहब के सम्मान में जुलूस भी निकाले जाते हैं साथ ही मुस्लिम लोग इस दिन गरीबों और जरूरतमंदों को दान व जकात करते हैं।

End of Feed