Dussehra Upay 2023: दशहरा के दिन करें ये खास उपाय, जीवन में आएगी सुख, समद्धि

Dussehra Upay 2023 In Hindi: हिंदू धर्म में दशहरा का त्योहार बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इसको विजयदशमी के नाम से भी जाना जाता है। ये पर्व भगवान राम की लंक पर विजय प्राप्ति के रूप में मनाया जाता है। आइए ऐसे में दशहरा के उपाय के बारे में।

Dussehra Upay 2023: कल आश्विन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि दशमी और मंगलवार का दिन है। तिथि दशमी कल यानि 24 अक्टूबर को दोपहर 3:15 बजे तक रहेगी जिसके बाद तिथि एकादशी शुरू होगी। कल "विजयादशमी" उत्सव मनाया जाएगा, जो विजय का प्रतीक है। पुराणों के अनुसार यह विजयादशमी पर्व भगवान श्री राम की रावण पर विजय के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। यदि आप कल कुछ विशेष करेंगे तो जीत निश्चित है। आइए जानते हैं दशहरा पर किन उपायों को करने से लाभ प्राप्त हो सकता है।

Dussehra Upay

Dussehra Upay

Ravan Dahan Muhurat 2023: रावण दहन मुहूर्त

शास्त्रों के अनुसार रावण को सूर्यास्त के बाद प्रदोष काल में जलाना शुभ होता है। ऐसे में इस साल 24 अक्टूबर को शाम 5:43 बजे के बाद रावण दहन करना बेहतर रहेगा। दशहरा पर रावण दहन का सबसे अच्छा समय शाम 7:19 बजे से 8:54 बजे तक है।

End of Feed