Dussehra 2023 Kab Hai: हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा मनाया जाता है। ये दुर्गा पूजा के दशवें दिन मनाया जाता है। इसी दिन भगवान राम में लंका के राजा रावण का वध किया था और धर्म की स्थापना की थी। ये त्योहार अधर्म पर धर्म की विजय के रूप में मनाया जाता है। इस दिन पूरे देश में रावण के पुतले को जलाया जाता है। अन्याय को मिटाने के लिए भगवान विष्णु ने कई अवतार लिए। भगवान राम त्रेता युग श्रीहरि भगवान विष्णु के सातवें अवतार बनकर आए थे। आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को भगवान राम ने रावण का वध किया। अन्याय को पराजित किया और धर्म की पुनर्स्थापना की। इस दिन को विजयादशमी के नाम से जाना जाता है। विजयादशमी के दिन दस सिर वाले रावण की मृत्यु के कारण यह त्यौहार दशहरा के रूप में मनाया जाता है। 2023 में कब मनाया जाएगा दशहरा और क्या है इस दिन का महत्व।
Dussehra
दशहरा कब है ( Dussehra 2023 Date)
इस साल दशहरा 24 अक्टूबर 2023 मंगलवार के दिन मनाया जाएगा। इस साल दुर्गा पूजा की शुरुआत 15 अक्टूबर से हो रही है। नवरात्रि ने दशवें दिन ही दशहरा मनाया जाता है। ये दिन अधर्म पर धर्म की विजय के रूप में मनाया जाता है। इस दिन ही राम ने लंका के राजा रावण का वध किया था।
दशहरा 2023 शुभ मुहूर्त (Dusshera 2023 Muhurat)
हिंदू कैलेंडर के अनुसार आश्विन माह शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 23 अक्टूबर 2023 को शाम 05:44 बजे शुरू होगी और 24 अक्टूबर 2023 को शाम 03:14 बजे समाप्त होगी।श्रवण नक्षत्र प्रारंभ 22 अक्टूबर 2023, सायं 6:44 बजे
श्रवण नक्षत्र 23 अक्टूबर 2023 को शाम 5 बजकर 14 मिनट पर समाप्त होगा।
