Swapan Shastra: सपने दे जाते हैं बहुत बार अनजानी मुसीबत से राहत, चौंक कर उठना बचा सकता है आपकी जिंदगी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 30, 2022, 02:56 PM IST

सपनों की अनोखी दुनिया भूत, भविष्य और वर्तमान के आधार पर तो बनती ही है लेकिन सपने जिंदगी तक बचा लेते हैं। नींद में बेसुध शरीर का ध्यान बखूबी रखते हैं सपने। हृदय घात से लेकर तमाम बीमारियों से बचाने के आसान से संकेत देते हैं सपने। नींद में लगे प्यास तो न करें नजरअंदाज।

KEY HIGHLIGHTS
  • हृदय घात से बहुत बार बचाते हैं सपने
  • नींद में बेसुध शरीर काे संभालते हैं सपने
  • नींद में भी काम करते हैं बाह्य अंग

Swapan Shastra: गहरी नींद में सोता अचानक व्यक्ति जाग जाता है और ढेर सारा पानी पी जाता है। कभी− कभी जागता है तो उसका हृदय बहुत तेजी से धड़क रहा होता है। यदि साधारण ताैर पर कहा जाए सपने बहुत बार व्यक्ति के लिए जीवनदायी बन जाते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार स्वप्न शरीर की अन्तः स्त्रावी ग्रंथियों से निकलने वाले रस बनाते हैं या कहें कि प्रकृति स्वयं मनुष्य की रक्षा के लिए स्वप्न रचती है। ये एक अद्भुत रहस्य भी है और प्रयोग भी। मानव शरीर में कुछ पदार्थ गैस बनाकर उसके पेट में हवा का दबाव बना देते हैं। इस कारण यह दबाव फेफड़ों में आता है। फेफड़े हृदय काे दबाते हैं।

swapan shastra.

नींद के बेसुध शरीर को संभालते हैं सपने:

हृदय का कार्य संचरण धीमा हो जाता है। व्यक्ति को पता नहीं चलता कि इस हवा के कारण उसकी मृत्यु संभव है। स्वप्न आता है उसे किसी स्थान पर जाना है। वह अपनी तेजी से तैयारी करता है। एक एक सामान जो आवश्यक है ले जाने के लिए यहां वहां रखता है। समय पास आता जाता है पर उसके कार्य पूरे नहीं होते हैं। फिर भी वह प्रयास करता है कि गन्तव्य स्थान पर पहुंचकर समय पर सम्मिलित हो जाए। वह सामान उठता है। फिर भागने लगता है− भागने लगता है। वायु शरीर से बाहर निकलते ही स्वप्न टूट जाता है और उसकी रक्षा हो जाती है।

End of Feed