Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति पर करें अपनी राशि के अनुसार दान, 14 चीजें बदल देंगी किस्मत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 10, 2023, 01:01 PM IST

Makar Sankranti 2023: सूर्य देव के धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश का पर्व है मकर संक्रांति। सूर्य के राशि परिवर्तन का होता है सभी राशियों पर असर। ग्रह दोष शांति के लिए राशि के अनुसार दान करने से मिलता है शुभ फल। नवग्रह शांति के लिए सबसे उपयुक्त है उड़द की दाल, चावल, हरी सब्जी की खिचड़ी का करें दान। दान का पुण्य कभी न कभी मिलता है जरूरी। दान का है अपना विज्ञान।

KEY HIGHLIGHTS
  • सूर्य देव करेंगे धनु से मकर राशि में प्रवेश
  • सूर्य के राशि परिवर्तन पर दान करना है शुभ
  • नवग्रह शांति के लिए उड़द की दाल की खिचड़ी करें दान


Makar Sankranti 2023: माघ मास की मकर संक्रांति, जिसे दान का पर्व भी कहा जाता है। दान का अपना अलग विज्ञान होता है। दान मानव के प्रारब्ध एवं वर्तमान के काले बिंदुओं का शाेषण कर मुक्ति का मार्ग प्रशस्त करता है। दान गरिमा तब पूर्ण होती है जब मानव परोपकार के लिए अपने शरीर काभी त्याग करने को तत्पर रहता है। मकर संक्रांति का पर्व दान की इसी परंपरा को आगे ले जाते हुए बांट कर खाओ प्रभु के गुण गाओ, कि एकात्मक धारणा को आगे ले जाता है।

makar sankanti daan

मकर संक्रांति 2023

मकर संक्रांति क्योंकि सूर्य के धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश का समय है इसलिए हर राशि पर इसका प्रभाव निश्चित रूप से पड़ता ही है। इस पर्व पर यदि जातक अपनी राशि के अनुसार दान करे तो उसके ग्रह दोष समाप्त होते हैं। विशेष मकर संक्रांति पर उड़द की दाल और तिल का दान प्रत्येक राशि के लिए शुभ माना गया है। कहा जाता है कि सूर्य देव अपने पुत्र शनि के घर उनसे भेंट करने जाते हैं। उड़द की दाल को शनि दोष शांत करने के लिए उपयुक्त बताया गया है। चावल चंद्रमा, शुक्र ग्रह के लिए नमक, बृहस्पति ग्रह की शांति के लिए हल्दी, बुध ग्रह के लिए सब्जियां खिचड़ी में प्रयोग होती हैं। यदि राशि अनुसार दान की जानकारी का अभाव है तब भी आप खिचड़ी दान कर सकते हैं। ये नवग्रह शांति का अचूक उपाय है।

End of Feed