Dol Purnima Date 2024: साल 2024 में कब है डोल पूर्णिमा, जानें क्या है इसका महत्व

Dol Purnima Date 2024: सनातन धर्म में डोल पूर्णिमा का बहुत महत्व है। इसे डोल जत्रा के नाम से भी जाना जाता है। डोल पूर्णिमा का त्योहार हिंदू समुदाय के लोग बहुत धूमधाम से मनाते हैं। आइए जानते हैं साल 2024 में कब है डोल पूर्णिमा और इसका महत्व।

Dol Purnima Date 2024: हिंदू समुदाय के लोग डोल पूर्णिमा का त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इसे डोल पूर्णिमा और डोल जत्रा के नाम से जाना जाता है। डोल पूर्णिमा का त्योहार खासतौर पर असम और पश्चिम बंगाल की तरफ मनाया जाता है। डोल पूर्णिमा का त्योहार पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है और ये त्योहार भगवान कृष्ण और राधा को समर्पित है। यह त्योहार बंगाली कैलेंडर के हिसाब से मनाया जाता है। इस दिन लोग रंग- बिरंगे कपड़े पहनकर नाचते गाते हुए इस त्योहार को मनाते हैं। आइए जानते हैं साल 2024 में कब है डोल पूर्णिमा और क्या है इसका महत्व।

Dol Purnima 2024

Dol Purnima Date 2024 ( डोल पूर्णिमा डेट 2024)

साल 2024 में डोल पूर्णिमा का त्योहार 25 मार्च 2024 को पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। इस दिन होलिका दहन का भी त्योहार भी मनाया जाता है। डोल पूर्णिमा के दिन लोग नाचते गाते हुए इस त्योहार को मनाते हैं। इस दिन लोग रंग गुलाल के साथ एक दूसरे को मिठाईयां बांटते हैं।

Dol Purnima Importance (डोल पूर्णिमा महत्व)

हिंदू समुदाय में डोल पूर्णिमा का बहुत महत्व है। डोल पूर्णिमा के दिन भगवान कृष्ण की पूजा का विधान है। इस दिन को होली मनाने का पुराना पारंपरिक तरीका माना जाता है। यह त्योहार भगवान कृष्ण की विभिन्न लीलाओं में से एक माखन चोरी की कहानी से भी जुड़ा है। इस दिन बालकृष्ण और राधा की मूर्तियों पर धूल छिड़कने का भी विशेष रिवाज है, जिससे उत्सव का आनंद दोगुना हो जाता है।

चुनें अपनी राशि, पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024 (Yearly Rashifal 2024 Rashi Wise)

End of Feed