Paush Purnima Date 2024: सनातन धर्म में पौष पूर्णिमा का बहुत महत्व है। पौष का महीना भगवान सूर्य को समर्पित है। पौष के महीने में भगवान सूर्य की पूजा- अर्चना और जल अर्पित करने से साधक पर सूर्य देव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इस बार पौष महीने का आरंभ आज यानि 27 दिसंबर से हो गया है। ये महीना पूरे एक महीने तक चलेगा। पौष का महीना हिंदी महीने का दसवां महीना होता है। इस महीने में गंगा, स्नान और दान का भी बेहद महत्व है। इस महीने की पूर्णिमा को पौष पूर्णिमा कहा जाता है। इस दिन दान करना और गंगा स्नान करना उत्तम माना जाता है। आइए जानते हैं साल 2024 में पौष पूर्णिमा कब है।
Paush Purnima Date 2024 (पौष पूर्णिमा डेट 2024)
साल 2024 में पौष पूर्णिमा 25 जनवरी को है। पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 24 जनवरी को रात 9 बजकर 52 मिनट पर होगी। वहीं इसका समापन 25 जनवरी की रात 11 बजे होगी। उदयातिथि के कारण 25 जनवरी को पौष पूर्णिमा का व्रत किया जाएगा।पौष पूर्णिमा पूजा विधि ( Paush Purnima Puja Vidhi)
- पौष पूर्णिमा के दिन सुबह उठकर गंगा में स्नान करें यदि गंगा ना हो तो नहाने के जल में गंगाजल डालकर स्नान करें।
- उसके बाद सूर्य देवता को जल चढ़ाएं।
- फिर भगवान सूर्य और भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करें।
- पूर्णिमा के सूर्य मंत्रों का जाप करें।
- उसके बाद गरीबों भोजन और वस्त्र का दान करें।
