Daily Numerology Prediction: आज 26 नवंबर 2025 का दिन बुधवार है। अगर तिथि 26 के अंकों का जोड़ करें तो 8 आता है। अंक 8 शनि का माना जाता है, जो न्याय, अनुशासन के प्रतीक है। दिन बुधवार होने से बुध का भी प्रभाव दिन पर रहेगा। पूरी तिथि के अंकों का योग 1 है। अंक 1 सूर्य का प्रतीक है। वैसे तो सूर्यदेव और शनिदेव में पिता-पुत्र का रिश्ता है, लेकिन दोनों ही कट्टर दुश्मन हैं। इस कारण कुछ लोगों के लिए यह दिन कम अच्छा रहेगा। आइए जानते हैं किन लोगों को संभलकर रहना होगा।
मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोग)
नौकरी की दृष्टि से आज का दिन शुभ है। अंक 01 व 02 आपके नामांक के मित्र हैं और हर तरह से मदद करेंगे। व्यवसाय में भी अच्छी प्रगति रहेगी। सेहत पूरी तरह अच्छी रहेगी।
मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोग)
व्यवसाय में आशातीत सफलता मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन और लाभ के मजबूत संकेत हैं। बीपी के मरीज सेहत पर विशेष ध्यान रखें।
मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)
भाग्यांक 01 के सहयोग से नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। व्यवसाय में शनि और राहु अच्छी सफलता दिलाएंगे। सेहत के प्रति थोड़ा सचेत रहें।
मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोग)
व्यवसाय में नए कॉन्ट्रैक्ट से बहुत आशान्वित रहेंगे। नौकरी में भी किसी नई जिम्मेदारी की संभावना है। श्वास के मरीज सावधानी बरतें।
मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)
नौकरी में अंक 03 व 07 के उच्चाधिकारियों से बहुत मदद और सफलता मिलेगी। व्यवसाय में रुका हुआ धन वापस आएगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है – तिल का दान करें।
मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोग)
नौकरी में अंक 08 का पूरा सपोर्ट रहेगा और नए अवसर प्राप्त होंगे। त्वचा रोगी सावधानी रखें – गाय को पालक खिलाएं।
मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोग)
व्यवसाय में अंक 05 व 06 जन्मांक वाले व्यक्ति से अच्छी उन्नति होगी। नौकरी में उच्चाधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा और आप खुश रहेंगे। पेट संबंधी विकार हो सकता है।
मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोग)
व्यवसाय में किसी नए उद्देश्य की प्राप्ति होगी। नौकरी में आए नए पद को खुशी-खुशी स्वीकार करें। श्वास रोग से थोड़ी परेशानी संभव है।
मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोग)
नौकरी में अपनी परफॉर्मेंस से शानदार सफलता मिलेगी। व्यवसाय में अंक 01 व 03 के सहयोग से अच्छी प्रगति होगी। सेहत उत्तम रहेगी।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
