Dhanteras 2022 And Diwali 2022 Dates: अमूमन दिवाली से दो दिन पहले धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। धनतेरस के अगले दिन छोटी दिवाली और फिर उसके अगले दिन मनाई जाती है बड़ी दिवाली। लेकिन इस बार लोग इन तीनों ही त्योहारों की तारीखों को लेकर बड़ा कन्फ्यूजन में हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि इस बार धनतेरस के अलगे ही दिन बड़ी दिवाली पड़ रही है। यानी साल 2022 में छोटी दिवाली और बड़ी दिवाली पर्व एक साथ मनाया जाएगा। जानिए इस बार धनतेरस के अगले ही दिन क्यों पड़ रही है बड़ी दिवाली।
Dhanteras And Diwali 2022 Date: जानें धनतेरस और दिवाली की तारीख?
दिवाली और धनतेरस 2022 (Diwali And Dhanteras 2022 Date)
इस बार दिवाली और छोटी दिवाली का त्योहार एक साथ मनाया जाएगा। आमतौर पर दिवाली से एक दिन पहले यानी कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी के दिन छोटी दिवाली मनाई जाती है और फिर इसके अगले दिन यानी कार्तिक कृष्ण अमावस्या पर दिवाली मनाते हैं। लेकिन इस साल चतुर्दशी और अमावस्या दोनों का ऐसा संयोग बना है जिससे ये दोनों पर्व एक ही दिन यानी 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। जबकि धनतेरस इस बार 23 अक्टूबर को पड़ेगी।
इस साल एक ही दिन क्यों है छोटी दिवाली और बड़ी दिवाली?
इस साल ऐसा इसलिए है क्योंकि कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी तिथि का आरंभ 23 अक्टूबर की शाम 6 बजकर 4 मिनट पर हो रहा है और इस तिथि की समाप्ति 24 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 28 मिनट पर ही हो जा रही है। फिर 24 तारीख की ही शाम 5 बजकर 28 मिनट से अमावस्या तिथि लग जा रही है जो 25 अक्टूबर को शाम 4 बजकर 19 मिनट तक रहेगी। 25 अक्टूबर को शाम में यानी प्रदोष काल लगने से पहले ही अमावस्या समाप्त हो जा रही है। इसलिए दिवाली का पर्व इस दिन नहीं मनाया जाएगा बल्कि एक दिन पहले मनाया जाएगा।
दरअसल दिवाली का नियम है कि जिस दिन शाम में और मध्य रात्रि में अमावस्या होती है उसी दिन दिवाली का पर्व मनाते हैं। इस नियम के कारण ही 24 अक्टूबर को दिवाली पड़ रही है। वहीं 25 तारीख उदय कालीन अमावस्या होने से अमावस्या संबंधी पूजा दान 25 तारीख को किया जाएगा। बता दें 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण भी लगने जा रहा है।
