Christmas Day 2022: क्रिसमस की रात कर लीजिए ये छोटा सा उपाय, नहीं होगी पैसों की कमी

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 17, 2022, 09:11 PM IST

Christmas Upay: कहा जाता है कि क्रिसमस की रात को प्रभु यीशु मसीह का जन्म हुआ था। इसलिए हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस के रूप में मनाया जाता है। क्रिसमस की रात कुछ कामों को करने से जीवन में खुशियों का आगमन होता है और परेशानियों से मुक्ति मिलती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • क्रिसमस पर गुप्त दान से परमात्मा होते हैं प्रसन्न
  • क्रिसमस पर सेंटा बनकर करें गुप्त दान
  • क्रिसमस के दिन गरीब लोगों को खिलाएं खाना

Christmas Day 2022 Remedy: क्रिसमस का त्योहार दुनियाभर में 25 दिसंबर के दिन धूमधाम के साथ मनाया जाता है। यह त्योहार वैसे तो हर धर्म के लोग मनाते है, लेकिन क्रिसमस खासकर ईसाइयों का त्योहार है। मान्यता है कि इसी दिन प्रभु यीशु मसीह का जन्म हुआ था। क्रिसमस से एक दिन पहले रात्रि में लोग चर्च जाते हैं और यीशु मसीह का आशीर्वाद लेते हैं। इस दिन घर के साथ ही चर्च को भी खूबसूरत तरीक से सजाया जाता है। क्रिसमस को लोग खास तरीके से सेलिब्रेट करते हैं। लेकिन इस दिन के लिए कुछ ऐसे विशेष कामों के बारे में बताया गया है, जिसे क्रिसमस पर करने से घर पर सकारात्मकता आती है और जीवन में खुशहाली का आगमन होता है। जानते हैं घर पर धन-धान्य और सकारात्मकता के लिए क्रिसमस की रात क्या करें।

Christmas Day 2022.

क्रिसमस की रात करें ये काम, चमक जाएगी किस्मत

गरीबों को खिलाएं खाना

क्रिसमस की रात गरीब और असहाय लोगों को भोजन कराना चाहिए। इससे ईश्वर का आशीर्वाद आप के ऊपर सदा बना रहेगा और आपको जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होगी। दब भूखे लोगों का पेट भरेगा तो वे आपको आशीर्वाद देंगे। इतना ही आपके इस नेक काम से प्रभु यीशु भी प्रसन्न होंगे।

गरीब बच्चों की करें मदद और बन जाएं सेंटा

क्रिसमस की रात सेंजा क्लॉज बनकर सड़क और फुटपाथ पर रहने वाले लोगों या गरीब बच्चों को खिलौनी, मिठाईयां और तोहफे बांटे। इससे उनके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी और क्रिसमस का दिन उनके लिए भी खास हो जाएगा। इस तरह से सेंटा बनकर दान करने से ईश्वर भी आपसे प्रसन्न रहेंगे और आपके पास कभी धन की कमी नहीं होगी।

End of Feed