Chitragupta Puja Samagri list, चित्रगुप्त पूजा सामग्री लिस्ट: कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि का धार्मिक रूप से विशेष महत्व है। इस दिन भाई दूज के साथ चित्रगुप्त पूजा भी की जाती है। भगवान चित्रगुप्त को यमराज का लेखाधिकारी माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, वह मनुष्य के अच्छे और बुरे कर्मों का पूरा लेखा-जोखा रखते हैं। यही वजह है कि इस दिन उनकी पूजा करके लोग अपने जीवन में सुख-समृद्धि, तरक्की और अच्छे कर्मों का आशीर्वाद मांगते हैं।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - भाई दूज पूजा सामग्री लिस्ट, नोट करें भैया दूज की पूजा में किन-किन चीजों की पड़ेगी जरूरत
खासतौर पर व्यापारी, दुकानदार और कायस्थ समुदाय के लोग इस पर्व को श्रद्धा के साथ मनाते हैं। चित्रगुप्त पूजा में भगवान की प्रतिमा के साथ कलम, दवात और बही खाते की पूजा करने की परंपरा है। पूजा के दौरान नई कलम से लिखने का भी विशेष महत्व माना जाता है। अगर आप भी इस बार चित्रगुप्त भगवान की पूजा करने वाले हैं, तो पहले से जरूरी सामान जुटा लें। नोट करें चित्रगुप्त पूजा सामग्री लिस्ट, चित्रगुप्त पूजा में क्या क्या सामान लगता है, सामग्री लिस्ट इन हिंदी और पूजा विधि क्या है।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - कब है चित्रगुप्त पूजा, क्या है पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
चित्रगुप्त पूजा सामग्री लिस्ट (Chitragupta Puja Samagri List)
चित्रगुप्त भगवान की पूजा में इस्तेमाल होने वाली सामग्री को पहले से तैयार कर लेना चाहिए, ताकि पूजा के दौरान किसी चीज की कमी न रहे। इसके लिए इन चीजों को इकट्ठा कर लें।
भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा या तस्वीर
लकड़ी की चौकी
चौकी बिछाने के लिए लाल कपड़ा
पान के पत्ते
सुपारी
गुड़
अदरक
सफेद कागज
नई कलम
दवात
बही खाता या लेखा-बही
अक्षत यानी साबुत चावल
ताजे फूल
मौसमी फल
पीले रंग की मिठाई
फूलों की माला
पीली सरसों
कपूर
तुलसी के पत्ते
गंगाजल
तिल
रोली और चंदन
दीपक, घी और रुई की बत्ती
अगरबत्ती और धूप
चित्रगुप्त पूजा का क्या है महत्व?
चित्रगुप्त पूजा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि अपने काम और जिम्मेदारियों का मूल्यांकन करने का भी अवसर है। इस दिन लोग पुराने हिसाब-किताब को व्यवस्थित करते हैं और नए कामों की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं मांगते हैं। यह पर्व हमें ईमानदारी, अच्छे कर्म और अपने कार्यों के प्रति जिम्मेदार रहने की प्रेरणा भी देता है।
