Chitragupta Puja 2022 Date, Time, Puja Muhurat in India: पंचांग के अनुसार, दिवाली के दूसरे दिन यानी कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया को चित्रगुप्त भगवान की पूजा का विधान है। इस तरह यह पूजा भाई दूज वाले दिन आती है। भगवान चित्रगुप्त का उल्लेख पद्य पुराण, स्कंद पुराण, ब्रह्म पुराण, यमसंहिता और याज्ञवल्क्य स्मृति जैसे कई प्राचीन हिंदू ग्रंथों में मिलता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, देवताओं के लेखपाल चित्रगुप्त महाराज मनुष्य के पापों का हिसाब करते हैं। भगवान चित्रगुप्त को लेखन कार्य से जुड़ा हुआ माना जाने के कारण इस दिन कलम, दवात और बहीखातों की भी पूजा की जाती है। देखें चित्रगुप्त पूजा 2022 का की डेट, टाइम और मुहूर्त (when is Chitragupta Puja in 2022)।
Chitragupta Puja 2022 Date, Time, Puja Muhurat in India
Chitragupta Puja 2022 Date In India
साल 2022 में चित्रगुप्त पूजा (Chitragupta Puja date 2022) 26 अक्टूबर को होगी। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि का प्रारंभ 26 अक्टूबर 2022 को दोपहर 02:42 से होगा। इस तिथि का समापन 27 अक्टूबर 2022 को दोपहर 12:45 पर होगा।
Chitragupta Puja 2022 Puja Muhurat
26 अक्टूबर को चित्रगुप्त पूजा (Chitragupta Puja kab hai) का मुहूर्त दोपहर 01:18 से प्रारंभ होगा। इस पूजा को दोपहर 03:33 तक किया जा सकता है। यानी चित्रगुप्त पूजा के लिए आपको करीब डेढ़ घंटे तक का समय मिलेगा।
Chitragupta Puja Vidhi in hindi
यम द्वितीया पर शुभ मुहूर्त में नए बहीखातों की पूजा की परंपरा है। माना जाता है कि कायस्थ समाज की उत्पत्ति भगवान चित्रगुप्त से हुई है तो इस दिन इस समाज के लोगों द्वारा उनकी विधिवत पूजा की जाती है। चित्रगुप्त पूजा के लिए एक चौकी पर चित्रगुप्त महाराज की तस्वीर स्थापित कर उनको रोली, अक्षत्, फूल, फल, मीठी चीज आदि अर्पित करें। फिर अपने पुराने काम का ब्योरा चित्रगुप्त जी के सामने रखें और फिर सफेद कागज पर श्री गणेशाय नम: और 11 बार ऊं चित्रगुप्ताय नमः लिख कर विद्या और मेधा के आशीर्वाद की प्रार्थना करें।
