Chhath Puja Calendar 2026: कब दिया जाएगा छठ पूजा का संध्या अर्घ्य, कब उगते सूरज का होगा पूजन, नोट करें चार दिन का पूरा शेड्यूल

Chhath Puja Calendar 2026: इस साल छठ महापर्व कब से शुरू होगा। किस दिन डूबते सूर्य को संध्या अर्घ्य दिया जाएगा, और कब उगते सूर्य की पूजा होगी। जानें छठ पूजा के चारों दिनों का पूरा कैलेंडर।

Chhath Puja Calendar 2026: लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा सूर्यदेव और छठी मैया की उपासना का सबसे पावन अवसर माना जाता है। यह पर्व केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि प्रकृति, परिवार, अनुशासन और आस्था से जुड़ा एक अनूठा उत्सव है। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व में व्रती कठिन नियमों का पालन करते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं।

Chhath Puja Calendar 2026

छठ पूजा कैलेंडर 2026

छठ पूजा की सबसे खास बात यह है कि इसमें डूबते और उगते, दोनों सूर्य की उपासना की जाती है। पहले संध्या के समय अस्त होते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है और फिर अगले दिन सुबह उगते सूर्य को जल अर्पित कर व्रत का समापन किया जाता है। आइए जानते हैं साल 2026 में छठ पूजा (Chhath Puja 2026) कब से शुरू होगी, संध्या अर्घ्य किस दिन दिया जाएगा और उगते सूर्य की पूजा कब होगी। नोट करें छठ पूजा का कंप्लीट कैलेंडर...

End of Feed