अध्यात्म

Chhath Puja 2023 Date छठ पूजा में कितने दिन बचे हैं, जानें 2023 में किस दिन मनाया जाएगा छठी मैया का महापर्व

Chhath Puja 2023 Date: सनातन धर्म में छठ पूजा का विशेष महत्व है। छठ को एक महापर्व है। चार दिवसीय इस व्रत को भक्त बेहद ही श्रद्धा भाव से करते हैं। छठ पूजा के व्रत का आंरभ नहाय खाय से होता है तथा इसका समापन सुबह का अर्घ देने के बाद होता है। जानें छठ पूजा में कितने दिन बचे हैं।

Image

Chhath Puja 2023

Photo : iStock

Chhath Puja 2023 Date: हिंदू पंचांग के अनुसार आस्था का महापर्व छठ हर वर्ष कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन डूबते सूर्य देव की पूजा होती है और उन्हें अर्घ्य दिया जाता है। अगले दिन उगते सूरज के देवता को अर्घ्य दिया जाता है। छठ पूजा की शुरुआत नहाय खाय से होती है। इसके अगले दिन खरना मनाया जाता है। इस दिन भक्त पूरे दिन उपवास करते हैं और शाम की पूजा के बाद प्रसाद ग्रहण करते हैं। फिर 36 घंटे तक बिना पानी के लगातार उपवास रखते हैं। इस तरह यह व्रत पूरे चार दिन तक मनाया जाता है इस कारण इस महापर्व के नाम से भी जाना जाता है। आइए जानते हैं इस वर्ष किस दिन से इस व्रत का आरंभ होगा।

Chhath Puja 2023 Kab Hai

भारत में इस त्योहार का विशेष महत्व है। यूपी, बिहार के लोग इस छठ पूजा को बेहद ही उत्साह के साथ मनाते हैं। छठ पूजा भक्ति और आस्था का पर्व है। ये व्रत पूरे चार दिन तक चलता है। पहले दिन नहाय खाय दूसरे दिन खरना और तीसरे दिन शाम का अर्घ्य चौथे दिन का सुबह के अर्घ्य के साथ इस पूजा का समापन होता है। इस साल इस व्रत की शुरुआत 17 नंवबर 2023 से हो रही है और इस व्रत का समापन 20 नंवबर 2023 को होगा।

Chhath Puja 2023 Date Calendar

17 नवंबर, 2023 शुक्रवारनहाय खाय
18 नवंबर, 2023 शनिवारखरना
19 नवंबर, 2023 रविवारडूबते सूर्य को अर्घ्य
20 नवंबर, 2023 सोमवारउगते हुए सूर्य को अर्घ्य

छठ पूजा का महत्व

छठ पूजा में छठी मैया की पूजा का विधान है। इस दिन भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने का विधान है। इस पर्व के दौरान लगभग 36 घंटे तक बिना कुछ खाए-पिए निर्जला व्रत रखा जाता है। जो कोई निर्जला व्रत रखकर विधि-विधान से इनकी पूजा करता है उसे संतान सुख, संतान का उत्तम स्वास्थ्य, सूर्य के समान तेजस्वी तेज और बल की प्राप्ति होती है। इस व्रत को महाभारत काल में द्रौपदी ने भी किया था। इस व्रत को करने से उत्तम फल की प्राप्ति होता है।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article