आज चंद्र ग्रहण का सूतक काल कब तक रहेगा, जानें सूतक टाइम में क्या नहीं करना चाहिए, क्या सूतक में चाय-पानी पी सकते हैं, क्या संबंध बना सकते हैं

Chandra grahan sutak time today 3 march 2026 (आज के ग्रहण का सूतक कब से कब तक है), क्या सूतक में चाय पी सकते हैं: आज 3 मार्च को चंद्र ग्रहण है। यह ग्रहण 3 बजकर 20 मिनट से फाल्गुन पूर्णिमा की तिथि पर लग रहा है। हालांकि इसका सूतक सुबह 6 बजे के करीब से ही लग गया था। यहां से जानें कि ग्रहण के सूतक काल में क्या नहीं करना चाहिए,क्या सूतक में चाय-पानी पी सकते हैं, क्या सूतक में सो सकते हैं, क्या सूतक में संबंध बनाना चाहिए आदि की जानकारी।

Chandra grahan sutak time today 3 march 2026 (आज के ग्रहण का सूतक कब से कब तक है), क्या सूतक में चाय पी सकते हैं: आज 3 मार्च 2026 को चंद्र ग्रहण लग रहा है। सिंह राशि में लगने वाला यह चंद्र ग्रहण बहुत शुभ नहीं माना जा रहा है। चंद्र ग्रहण का सूतक 9 घंटे से पहले शुरू होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूतक काल को अशुभ समय माना जाता है। इस दौरान मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं और पूजा-पाठ, मूर्ति स्पर्श तथा शुभ कार्यों से परहेज किया जाता है। हालांकि यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि ये सभी नियम आस्था और परंपरा से जुड़े हैं, इनका वैज्ञानिक आधार अलग दृष्टिकोण से देखा जाता है। यहां देखें कि आज सूतक कब से लगेगा, कितनी देर का होगा और सूतक में क्या करें और क्या न करें की जानकारी।

Chandra grahan sutak kaal time today 3 march 2026

आज 3 मार्च को चंद्र ग्रहण का सूतक कब तक रहेगा, जानें क्या करें और क्या नहीं

आज 3 मार्च को चंद्र ग्रहण का सूतक कब तक रहेगा

साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को लग रहा है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार यह ग्रहण दोपहर 3:20 बजे से आरंभ होकर शाम 6:47 बजे तक रहेगा। चंद्र ग्रहण का मध्यकाल लगभग 5:04 बजे माना गया है। चूंकि यह पूर्ण चंद्र ग्रहण है, इसलिए इसका सूतक काल ग्रहण लगने से 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है। ऐसे में सूतक की शुरुआत आज सुबह करीब 6:20 बजे से मानी जा रही है और ग्रहण समाप्ति के साथ ही शाम 6:47 बजे सूतक काल भी समाप्त हो जाएगा। यानी आज सूतक सुबह 6:20 बजे से लेकर शाम 6:47 बजे तक रहेगा। इस तरह आज करीब 12 घंटे का सूतक लगेगा।

End of Feed