Chandra Grahan: राहु-केतु जल्द लगाएंगे चंद्र को ग्रहण, ये महिलाएं हो जाएं सावधान

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 1, 2022, 09:19 AM IST

Chandra Grahan 2022 Date And Time: इस साल आखिरी ग्रहण नवंबर में लगने जा रहा है। खास बात ये है कि ये ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • साल का आखिरी ग्रहण होगा चंद्र ग्रहण, जो 8 नवंबर को लगेगा
  • धार्मिक मान्यताओं अनुसार ग्रहण राहु-केतु के कारण लगता है
  • ग्रहण काल में कई चीजों की सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है

Chandra Grahan 2022 Date And Time: साल का अंतिम और दूसरा चंद्र ग्रहण पूर्णिमा तिथि के दिन यानी 08 नवंबर 2022 को लगने जा रहा है। धार्मिक दृष्टि से देखें तो ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है। खासकर इस दौरान गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। ये ग्रहण भारत में दिखाई दिया जिस वजह से इसका सूतक काल मान्य होगा। पौराणिक कथाओं अनुसार चंद्र ग्रहण राहु-केतु के कारण लगता है।

chandra grahan

Chandra Grahan Or Lunar Eclipse November 2022: चंद्र ग्रहण कब और कहां देगा दिखाई?

चंद्र ग्रहण 2022 तिथि और समय (Chandra Grahan 2022 November Date And Time)

चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को शाम 5 बजकर 32 मिनट पर लगेगा और इसकी समाप्ति शाम 6 बजकर 18 मिनट पर होगी। इसके सूतक काल की बात करें तो वो 8 नवंबर को सुबह 9 बजकर 21 मिनट से लगेगा और समाप्ति शाम 6 बजकर 18 मिनट पर होगी।

End of Feed