अध्यात्म

Chandra Grahan 2025: साल का दूसरा चंद्र ग्रहण कब लगेगा, क्या जुलाई में है ये डेट, जानें भारत में दिखेगा या नहीं

Chandra Grahan 2025 in India Date and Time (क्या जुलाई 2025 में चंद्र ग्रहण लगेगा): भारत में दूसरा चंद्र ग्रहण 2025 में कब लगेगा। क्या जुलाई में कोई ग्रहण है? तो साल का दूसरा चंद्र ग्रहण जुलाई में नहीं लगेगा। इस मास में सूर्य ग्रहण भी नहीं लगेगा। तो देखें कि अगला चंद्र ग्रहण कब है और क्या ये भारत में नजर आएगा।

Image

Chandra Grahan 2025 in India Date and Time

Chandra Grahan 2025 in India Date and Time (क्या जुलाई में चंद्र ग्रहण लगेगा): जुलाई 2025 में सावन मास प्रारंभ हो रहा है। इसी के साथ लोगों में ये जानने का कौतुहल है कि क्या जुलाई में कोई ग्रहण लगेगा। तो इसका जवाब है कि इस महीने में कोई ग्रहण नहीं लगेगा। जुलाई और अगस्त - दोनों ही महीनों में कोई ग्रहण नहीं है। तो फिर 2025 में अगला चंद्र ग्रहण कब है। चलिए इसका जवाब जानते हैं।

Chandra Grahan 2025 in India Date and Time

2025 में साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 7-8 सितंबर को लगेगा जो भारत में पूरी तरह दृश्य होगा। यह ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा और भाद्रपद महीने की पूर्णिमा तिथि पर लगेगा। सितंबर 2025 का चंद्र ग्रहण 7 सितंबर को रात 9:58 मिनट से शुरू होकर 8 सितंबर को रात 1:26 मिनट तक रहेगा।

इससे पहले 4 मार्च, 2025 को पूर्ण चंद्र ग्रहण लगा था। लेकिन यह भारत में नजर नहीं आया था।

चंद्र ग्रहण 2025 का सूतक कब से लगेगा

चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले से सूतक काल शुरु हो जाता है। 7 सितंबर 2025 को लगने वाला चंद्र ग्रहण रात 9:58 मिनट से शुरू होगा। इसलिए सूतक काल दोपहर 12:58 बजे से शुरू हो जाएगा। बता दें कि सूतक काल में खाना बनाना, भोजन खाना, नए काम की शुरुआत करना, तुलसी और पेड़-पौधों को छूना, मंदिर जाना आदि वर्जित माना जाता है।

चंद्र ग्रहण के बाद क्या करें

ग्रहण जब पूरा हो जाए तो स्नान करके शुद्ध हो जाएं। इसके बाद घर और घर के मंदिर की साफ सफाई करें। मूर्तियों को धोने के बाद ही इनकी फिर से पूजा करनी चाहिए। साथ ही यथा शक्ति अन्न, फल, वस्त्र आदि का दान करना चाहिए।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article