Chandra Grahan 2022 Sutak: सूतक काल जारी, जानें कब लगेगा चंद्र ग्रहण

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Nov 8, 2022, 03:19 PM IST

Chandra Grahan (Lunar Eclipse) 2022 Sutak Date and Time in Delhi, Noida, Lucknow, Ghaziabad, Bihar: चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले उसका सूतक लग जाएगा यहां जानिए सूतक लगने का सबसे सटीक टाइम।

Chandra Grahan 2022 Sutak Date and Time: 8 नवंबर को साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण लग रहा है। खास बात ये है कि ये चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। जिस वजह से इसका सूतक काल भी मान्य होगा। धार्मिक दृष्टि से ग्रहण के सूतक काल का विशेष महत्व माना जाता है। ग्रहण की तरह ही सूतक की अवधि भी अशुभ मानी जाती है। इसलिए इस दौरान कई कार्यों को करने पर रोक लग जाती है। जानिए क्या होता है सूतक काल और साल के दूसरे चंद्र ग्रहण के सूतक का क्या रहेगा समय।

chandra grahan

Chandra Grahan 2022 Sutak Time: चंद्र ग्रहण का सूतक टाइम

चंद्र ग्रहण 2022 सूतक टाइम (Chandra Grahan 2022 Sutak Time)

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण कार्तिक पूर्णिमा के दिन यानी 8 नवंबर 2022, मंगलवार को लगने जा रहा है। चंद्र ग्रहण की शुरूआत शाम 05 बजकर 32 मिनट पर होगी और इसका समापन शाम 06 बजकर 18 मिनट पर होगा। सूतक काल ग्रहण से ठीक 9 घंटे पहले शुरू हो जाएगा। चंद्र ग्रहण का सूतक सुबह 9 बजकर 21 मिनट पर शुरू होगा और इसकी समाप्ति चंद्र ग्रहण के साथ होगी।

End of Feed