Chaitra Navratri 2023 Navami Date: चैत्र नवरात्रि 2023 नवमी कब है, जानिए नवरात्रि की नवमी तिथि का मुहूर्त और महत्व

  • Authored by: मेधा चावला
  • Updated Mar 22, 2023, 03:48 PM IST

Chaitra Navratri 2023 Navami Date (चैत्र नवरात्रि 2023 नवमी कब है): चैत्र नवरात्रि 22 मार्च से शुरू होकर 30 मार्च तक रहेगी। इसकी नवमी तिथि को मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है, जो सभी प्रकार के अमंगल को दूर कर जीवन को सुखद बनाने का आशीर्वाद देती हैं। यहां देखें चैत्र नवरात्रि 2023 नवमी की डेट और मुहूर्त।

Chaitra Navratri 2023 Navami Date (चैत्र नवरात्रि 2023 नवमी कब है): चैत्र नवरात्रि आज यानी 22 मार्च से शुरू हो रही है। इस दौरान नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। वैसे तो नवरात्रि के सभी दिन बेहद खास होते हैं। पर नवमी तिथि की मान्यता कहीं अधिक मानी जाती है। नवरात्रि के 9वें दिन मां सिद्धिदात्री की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। बता दें कि इसी तिथि पर भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन रामनवमी का पर्व भी मनाया जाता है।आइए जानते हैं इस बार चैत्र नवरात्रि में नवमी तिथि कब है।

Chaitra Navratri 2023 Navami Date: चैत्र नवरात्रि 2023 नवमी कब है, जानिए नवरात्रि की नवमी तिथि का मुहूर्त और महत्व

Chaitra Navratri Navami 2023 Date

चैत्र माह के शुक्लपक्ष की नवमी तिथि बेहद खास होती है। इसे महानवमी भी कहा जाता है। अंग्रेजी कैलेंडर अनुसार, इस साल चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि 30 मार्च, गुरुवार के दिन है।

End of Feed