Navratri Bhog 2023: चैत्र नवरात्रि मां दुर्गा की आराधना का दिन होता है। नवरात्रि में मां दुर्गा की विशेष पूजा अर्चना की जाती है । यह नौ दिन का उत्सव होता है इस दिन भक्त पूरे उत्साह के साथ मां की पूजा करते हैं। नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना होती है और देवी मां की मूर्ति स्थापित होती है। वहीं मां के नौ रूपों के अनुसार उन्हें भोग लगाया जाता है । मां के नौ रूपों की पूजा की जाती है मां को उनकी पसंंद के अनुसार भोग लगाने से मां का विशेष आशीर्वाद मिलता है। मान्यता है कि मां को नौ दिन अलग अलग भोग लगाना चाहिए इससे देवी मां प्रसन्न होती है और मनवांछित फल देती है । आइए जानते हैं नवरात्रि में किस दिन कौनसा भोग लगाना चाहिए ।
नवरात्रि के भोग ( Navratri Bhog List ) :
प्रथम दिन मां शैलपुत्री :
नवरात्रि का पहला दिन मां शैलपुत्री का होता है । इस दिन देवी मां को शुद्ध देसी घी अर्पित करें । आप चाहें तो घी के लड्डू बनाकर मां को भोग लगा सकते हैं।
दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी :
नवरात्रि का दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी का होता है । इस दिन मां को सफेद रंग की मिठाई का भोग लगाएं साथ ही मां को सफेद मिश्री अर्पित करें।
तीसरा दिन मां चंद्रघंटा :
नवरात्रि का तीसरा दिन मां चंद्रघंटा का होता है । इस दिन मां को चावल की खीर का भोग लगाने से मां का आशीर्वाद मिलता है।
चौथा दिन मां कुष्मांडा :
नवरात्रि के तीसरे दिन मां कुष्मांडा की पूजा की जाती है । इस दिन मां को मालपुआ या मीठे पुड़े का भोग लगाएं यह देवी मां को बहुत पसंद होता है ।
पांचवा दिन स्कंदमाता :
नवरात्रि का पांचवा दिन स्कंदमाता का होता है इस दिन भोग में केला और सेब चढ़ाए इसे बाद में किसी कन्या को दें।
छठा दिन मां कात्यायनी :
नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा होती है इस दिन मां को शहद अर्पित करें और मीठे पान का भोग लगाएं।
सातवां दिन मां कालरात्रि :
नवरात्रि का सातंवा दिन मां कालरात्रि का होता है इस दिन गुड़ से बने पकवान से मां को भोग लगाएं।
आंठवा दिन मां महागौरी :
नवरात्रि के दिन मां महागौरी की पूजा करें और देवी मां को नारियल या नारियल से बनी मिठाई का भोग लगाएं।
नौवां दिन मां सिद्धिदात्री:
नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री देवी की पूजा की जाती है इस दिन कन्या पूजन कर हलवा ,चना ,पूरी ,खीर का भोग लगाना चाहिए
