Chaitra Navratri Puja Samagri List: चैत्र नवरात्रि की पूजा में क्या क्या सामान लगता है, माता रानी की पूजा सामग्री, लिस्ट,नवरात्र की पूजा में कौन सी चीजें जरूरी होती हैं

Chaitra Navratri Puja Samagri List Hindi (चैत्र नवरात्री पूजा सामग्री लिस्ट): चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। इस दौरान माता रानी की पूजा में लाल चुनरी, नारियल, रंगोली, माता रानी का चित्र, हल्दी, रोली जैसी कई चीजों की जरूरत होती है। यहां से नोट करें नवरात्रि पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट।

Chaitra Navratri Puja Samagri List: चैत्र नवरात्रि का पर्व हिंदू धर्म में अत्यंत शुभ और पवित्र माना जाता है। साल 2026 में चैत्र नवरात्रि का ये पर्व 19 मार्च से शुरू होकर नौ दिनों तक चलेगा, जिसमें मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा की जाती है। इस दौरान सही पूजन सामग्री का विशेष महत्व होता है, क्योंकि बिना उचित सामग्री के पूजा अधूरी मानी जाती है। घटस्थापना के लिए कलश, नारियल, जौ और गंगाजल आवश्यक होते हैं। वहीं भोग के लिए फल और मिठाई चढ़ाई जाती है। पूरी श्रद्धा और सही सामग्री के साथ की गई पूजा से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है। ऐसे में आप भी इस बार पूरे श्रद्धा भाव से माता रानी का पूजा करना चाहते हैं, तो पहले से ही पूरी पूजा सामग्री तैयार रखना बेहद जरूरी है। इस लेख में हम आपको बता रहे हैं चैत्र नवरात्रि पूजा के लिए क्या-क्या सामान चाहिए। आगे पढ़ें चैत्र नवरात्रि व्रत के पूजन की सामग्री लिस्ट।

chaitra navratri puja samagri list

चैत्र नवरात्रि की पूजा सामग्री लिस्ट

चैत्र नवरात्रि की पूजा सामग्री लिस्ट (Chaitra Navratri Puja Samagri List)

  1. रोली
  2. हल्दी
  3. अक्षत (चावल)
  4. फूल और फूल माला
  5. धूप
  6. दीपक
  7. कपूर
  8. लाल कपड़ा
  9. लाल चुनरी
  10. बिंदी
  11. चूड़ी
  12. कंगन
  13. कुमकुम
  14. मेहंदी
  15. इत्र
  16. पूजा की थाली
  17. घंटी
  18. शंख
  19. गंगाजल
  20. आम या अशोक के पत्ते
  21. जटा वाला नारियल
  22. जौ
  23. दुर्गा चालीसा की पुस्तक
  24. मिठाई
  25. घी
  26. माता रानी की मूर्ति या फोटो
  27. कलश
  28. फल
  29. लौंग
  30. पान
  31. सुपारी

End of Feed