अध्यात्म

Chaiti Chhath 2025 Usha Arghya Time: आज सूर्योदय कितने बजे होगा, जानिए चैत्र छठ पूजा के उषा अर्घ्य का समय

Chaiti Chhath 2025 Sunrise Time, Usha Arghya Samay: छठ पूजा का समापन उषा अर्घ्य के साथ होता है। इस दौरान व्रतधारी उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। इस साल चैत्र छठ का उषा अर्घ्य 4 अप्रैल 2025 को दिया जाएगा। यहां से आप उषा अर्घ्य का समय जान सकते हैं।

Image

chaiti chhath puja 2025 sunrise time today usha arghya samay

Chaiti Chhath 2025 Sunrise Time, Usha Arghya Samay: देशभर में बड़े धूमधाम से छठ मनाया जा रहा है।चैती छठ का कल आखिरी दिन है। छठ महापर्व 4 दिनों का होता है, जिसकी शुरुआत खरना के साथ ही हो जाती है। कल उषा अर्घ्य का दिन है। इस दिन का विशेष महत्त्व है क्योंकि यह सूर्यदेव को उगते समय अर्घ्य देने की परंपरा को निभाता है। उषा अर्घ्य से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और सुख-शांति बनी रहती है। कहते हैं कि छठी मईया से की पूजा कर आप मनचाहा आशीर्वाद पा सकते हैं। यहां से आप उषा अर्घ्य की तिथि, समय और महत्व जान सकते हैं।

चैती छठ 2025 की तिथियां और उषा अर्घ्य का समय

चैती छठ 2025 की शुरुआत 2 अप्रैल 2025 को नहाय-खाय से होगी। इसके बाद 3 अप्रैल को लोहंडा और खरना, 4 अप्रैल को संध्या अर्घ्य और अंत में 5 अप्रैल को उषा अर्घ्य के साथ व्रत का समापन होगा।

उषा अर्घ्य का समय-

5 अप्रैल 2025 को सूर्योदय के समय उषा अर्घ्य दिया जाएगा। सूर्योदय का संभावित समय: सुबह 5:45 बजे से 6:10 बजे के बीच (स्थान के अनुसार समय भिन्न हो सकता है)।

चैती छठ का महत्त्व-

छठ पर्व सूर्यदेव को समर्पित होता है, जो ऊर्जा, स्वास्थ्य और समृद्धि के देवता माने जाते हैं। इस व्रत के दौरान व्रती पूर्ण सात्विकता और शुद्धता का पालन करते हैं। मान्यता है कि चैती छठ मनोकामना पूरी होने का पर्व है। छठ पूजा के माध्यम से परिवार के सुख-शांति और समृद्धि की कामना की जाती है। धारणा यह है कि जिनकी कोई मन्नत या मनोकामना पूरी हो जाती है वे चैती छठ व्रत करते हैं। अलग-अलग मान्यताओं के मुताबिक, इसे एक, तीन या पांच साल तक किया जाता है। वहीं कई लोग मनोकामना पूरी होने तक इसे करते हैं।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article