Good Luck Tips for Money: वास्तु शास्त्र में खुशहाल और संपन्न जीवन के लिए कई उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को अपनाने से मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा जाकत पर बनी रहती है। ऐसे लोगों को कभी भी आर्थिक तंगी या अन्य परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। वास्तु में पूजा-पाठ और अन्य कार्यों के लिए अलग-अलग दिशा के बारे में बताया गया है। साथ ही घर के रसोई और शयनकक्ष के बारे में भी विस्तार से जिक्र किया गया है। कहा जाता है कि वास्तु के अनुसार कार्य करने से घर में मां लक्ष्मी वास करती हैं। वास्तु शास्त्र में रात को सोने से पहले कुछ कार्यों करने का भी सुझाव दिया गया है। आइए जानते हैं को रात को सोने से पहले किन उपायों को करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
रात को सोने से पहले करें ये वास्तु उपाय, आएगी खुशहाली और समृद्धि
घर के मुख्य द्वार को साफ-सुथरा रखें
रात को सोने से पहले घर का मुख्य द्वार साफ-सुथरा रखना चाहिए। क्योंकि वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का मुख्य द्वार साफ-सुथरा रखने से मां लक्ष्मी घर के मुख्य द्वार से ही प्रवेश करती है। इसलिए मुख्य द्वार पर कभी भी जूते-चप्पल नहीं रखने चाहिए।
रसोई में रखें भरी बाल्टी
अगर आप कर्जे में चल रहे हैं, तो रात में सोने से पहले एक बाल्टी पानी की भरकर रसोई में रख दीजिए। वास्तु शास्त्र के मुताबिक सोने से पहले एक बाल्टी पानी भरकर रसोई में रखने से इंसान को कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। इसके साथ ही घर की आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो सकती है।
स्नानघर में रखें भरी बाल्टी
रात में स्नानघर के अंदर बाल्टी में पानी भरकर रखना भी शुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार, ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है। इसलिए हमेशा सोने से पहले स्नानघर में पानी की बाल्टी भरकर रखनी चाहिए।
कपूर जलाएं
वास्तु के अनुसार, रात में सोने से पहले थोड़ा सा कपूर जलाकर पूरे घर में उसका धुंआ कर दें। ऐसा मानना है कि कपूर का धुंआ जलाने से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है।
मुख्य दरवाजे पर जलाएं दीपक
वास्तु के अनुसार, घर के मुख्य दरवाजे पर शाम को रोजाना दीपक जलाने से माता लक्ष्मी खुश होकर घर पर अपना आशीर्वाद बनाए रखती है। इसके साथ ही रात में मुख्य द्वार पर रोशनी रहती है।
दक्षिण दिशा में रखें दीपक
रात में दक्षिण दिशा की ओर सरसों के तेल का दीपक जलाकर रखना भी शुभ होता है। शास्त्रों में मान्यता है कि दक्षिण दिशा में पितरों का वास होता है। इसलिए इस दिशा में दीया जलाने से पितर देव खुश होकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।
(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
