Mercury Transit In Swati Nakshatra Gochar 2026 : 1 अक्टूबर की सुबह 9 बजकर 33 मिनट पर ग्रहों के राजकुमार बुध तुला राशि में रहते हुए स्वाति नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। बुध यहां करीब 12 अक्टूबर की शाम तक विराजमान रहने वाले हैं। स्वाती नक्षत्र 27 नक्षत्रों में 15वां नक्षत्र है और तुला राशि के 6°40′ से 20°00′ तक फैला हुआ है। इसके स्वामी राहु और अधिष्ठाता देवता वायु हैं।
बुध का स्वाति नक्षत्र में गोचर किन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा
यह गोचर बेहद खास इस कारण करने वाला है क्योंकि बुध बुध स्वयं बुद्धि, वाणी, व्यापार, गणना, लेखन, संचार और तर्क के कारक हैं। वहीं, स्वाति नक्षत्र स्वतंत्रता, गति, नेटवर्किंग, व्यापारिक समझ और परिस्थितियों के अनुसार स्वयं को ढालने की क्षमता से जुड़ा हुआ है। राहु के नक्षत्र में बुध का जाना कुछ राशि वालों के लिए बेहद ही खास रहने वाला है। आइए जानते हैं कि वे राशियां कौन सी हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए बुध का यह गोचर आपकी वर्कफील्ड और प्रॉफिट से जुड़ी चीजों को एक्टिवेट करेगा। बुध मिथुन राशि के ही स्वामी हैं। इस कारण जो लोग नौकरी करते हैं उनको नई जिम्मेदारियां, प्रोजेक्ट्स और नई भूमिका मिल सकती है। व्यापार करने वालों को नए क्लाइंट, नेटवर्क और डील के अवसर बन सकते हैं। जो लोग कम्युनिकेशन, मीडिया, डिजिटल, मार्केटिंग, सेल्स और ट्रेडिंग आदि से जुड़े हैं, उन्हें फायदा मिल सकता है। बुध की प्रकृति आपको एक ही रास्ते पर निर्भर रहने की जगह कई अन्य अवसर तलाशने के लिए प्रेरित कर सकती है।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह गोचर घर, संपत्ति, वाहन और पारिवारिक सुख से जुड़ी चीजों को एक्टिवेट करेगा। नौकरी में बदलाव हो या कार्यस्थल से संबंधित कोई इंपोर्टेंट डिसीजन लेना हो, इस दौरान इन कार्यों को आप बखूबी निभाएंगे। स्वाति नक्षत्र की गतिशील प्रकृति के चलते घर या शहर बदलने, प्रॉपर्टी से संबंधित बातचीज आगे बढ़ने या काम के कारण स्थान बदलने के भी योग बन रहे हैं। फाइनेंशियल पाइंट ऑफ व्यू से भी यह गोचर काफी अच्छा रहेगा। करियर में बदलाव की योजन बना रहे हैं तो आपको कुछ विकल्प दिखाई दे सकते हैं।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए भी यह गोचर काफी शानदार फल देने वाला साबित होगा। बुध आपकी ही राशि में रहते हुए स्वाति नक्षत्र में जा रहे हैं। स्वाति नक्षत्र स्वयं तुला राशि के ही अंतर्गत है। इस दौरान आपके व्यक्तित्व में कम्युनिकेशन स्किल, तर्क क्षमता और निर्णय लेने की क्षमता भी मजबूत होगी। बिजनेस करने वालों के लिए बातचीत के जरिए काम निकालने और नए कॉन्टैक्ट्स बनाने का यह समय है। नौकरीपेशा वाले हैं तो मीटिंग, इंटरव्यू, प्रेजेंटेशन या फिर क्लाइंट डील में अपनी बात को प्रभावी ढंग से रखने का अवसर मिल जाएगा। हालांकि राहु के नक्षत्र के चलते आपको बहुत जल्दी निर्णय लेने या भरोसा करने से बचना होगा।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर ये भी पढ़ें- खुशियों की बहार के लिए ये 6 राशियों हो जाएं तैयार, मंगल ने कर लिया है पुष्य नक्षत्र में प्रवेश
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए भी यह गोचर प्रतियोगिता, नौकरी और दैनिक कार्यक्षेत्र के मामलों को सक्रिय करेगा। जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं उन्हें नए अवसर मिल सकते हैं। इसके साथ ही कंपटीटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए अपनी बुद्धि और रणनीति के बेहतर इस्तेमाल का समय बन सकता है। व्यापार में प्रतिस्पर्धियों से मुकाबला करते समय आपकी रणनीति और बातचीत की क्षमता महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए भी बुध का स्वाति नक्षत्र में जाना भाग्य, हायर एजुकेशन, लंबी दूरी की यात्रा और प्रोफेशनल नेटवर्क से जुड़े मामलों को गति दे सकता है। विदेशी कंपनियों, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स या दूसरे शहरों से जुड़े काम में अवसर आपके सामने आ सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए हॉयर एजुकेशन से संबंधित निर्णय लेने के लिए भी यह समय महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। मीडिया, लेखन, मार्केटिंग, डिजिटल और कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों को नए कॉन्टैक्ट्स से लाभ मिलने की पूरी संभावना है।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
