Budh Gochar 2025: ज्योतिष के अनुसार 6 दिसंबर 2025 की रात ठीक 8 बजकर 52 मिनट पर ग्रहों के राजकुमार बुध ने तुला राशि छोड़कर ग्रहों के सेनापति मंगल की रहस्यमयी और परिवर्तनकारी राशि वृश्चिक में प्रवेश कर लिया है। अब बुध 29 दिसंबर 2025 तक वृश्चिक में ही रहेंगे। वृश्चिक राशि गहराई, छिपी हुई शक्ति, अचानक धन लाभ, रिसर्च और रहस्यों की राशि है। इस गोचर में बुध की बुद्धि और मंगल की ऊर्जा का मिलन कई राशियों के लिए गेम-चेंजर साबित होने वाला है। आइए जानते हैं कि किन राशि वालों के लिए यह गोचर अच्छा रिजल्ट देने वाला है।
वृश्चिक राशि में बुध का गोचर
मेष राशि
बुध आपके अष्टम भाव में गोचर कर रहे हैं। यह आपके लिए अचानक धन लाभ का सबसे मजबूत समय है। इनकम टैक्स रिफंड, इंश्योरेंस का पैसा, पैतृक संपत्ति का बंटवारा या कोई पुराना कर्जा वापस मिल सकता है। शेयर मार्केट, क्रिप्टो या सट्टेबाजी में सही समय पर लिया गया रिस्क भारी मुनाफा देगा। गुप्त शत्रु परास्त होंगे। रिसर्च, ऑकल्ट साइंस, एस्ट्रोलॉजी या जासूसी से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिलेगी। जीवनसाथी की सेहत और आय में भी सुधार होगा। पुरानी गुप्त बीमारियों से राहत मिलेगी।
कर्क राशि
बुध आपके पंचम भाव (प्रेम, संतान, शिक्षा, बुद्धि) में हैं। यह समय आपके लिए बेहद रोमांटिक और रचनात्मक है। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी, पुराना ब्रेकअप हुआ था तो पैच-अप के योग हैं। अविवाहितों को बहुत अच्छा रिश्ता मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए यह स्वर्णिम समय है।खासकर कॉम्पिटिटिव एग्जाम, मेडिकल, इंजीनियरिंग या क्रिएटिव फील्ड में पढ़ रहे स्टूडेंट्स को शानदार रिजल्ट मिलेगा। संतान प्राप्ति के प्रबल योग बन रहे हैं। शेयर-लॉटरी में समझदारी से किया गया निवेश बड़ा लाभ देगा।
सिंह राशि
बुध आपके चतुर्थ भाव (घर, मां, सुख, वाहन, संपत्ति) में गोचर कर रहे हैं। इस दौरान मकान, प्लॉट या नया वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। मां के स्वास्थ्य में सुधार होगा और उनका आशीर्वाद भरपूर मिलेगा। नौकरी में घर के पास ट्रांसफर या वर्क-फ्रॉम-होम का मौका मिलेगा। प्रॉपर्टी डीलरों और रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को बड़े ऑर्डर मिलेंगे। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा और मन को शांति मिलेगी।
तुला राशि
बुध आपके धन भाव (दूसरे भाव) में आए हैं। यह गोचर आपके बैंक बैलेंस को बढ़ाने वाला है। नौकरी में सैलरी बढ़ोतरी, बोनस या इंसेंटिव मिलेगा। व्यापारियों की पुरानी रुकी पेमेंट आएगी। पारिवारिक सुख बढ़ेगा, भाई-बहनों से रिश्ते मधुर होंगे। वाणी में इतनी मिठास आएगी कि लोग आपकी बात तुरंत मानेंगे। गले, मुंह और आंखों की पुरानी तकलीफ दूर होगी। ज्वेलरी या लग्जरी सामान खरीदने का मन बनेगा और उसके लिए धन भी आएगा।
वृश्चिक राशि
बुध आपकी अपनी राशि में गोचर कर रहे हैं। व्यक्तित्व में गजब का निखार और चुंबकीय आकर्षण आएगा। लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। पुराने रुके हुए सारे काम तेजी से पूरे होंगे। आत्मविश्वास सातवें आसमान पर रहेगा। व्यापार में नई शुरुआत या नया प्रोजेक्ट मिलेगा। छोटी-मोटी यात्राएं बहुत लाभकारी रहेंगी। सोशल मीडिया, यूट्यूब या पब्लिक स्पीकिंग से जुड़े लोगों की फैन फॉलोइंग बढ़ेगी। कुल मिलाकर यह आपके लिए स्टार बनने का समय है।
मकर राशि
बुध आपके लाभ भाव (ग्यारहवें भाव) में हैं । यह इस गोचर का सबसे पावरफुल प्लेसमेंट है। हर तरफ से पैसा आएगा। इच्छाएं पूरी होंगी, जो सपने सालों से देख रहे थे, वे सच होने शुरू होंगे। मित्रों और बड़े भाई-बहनों से बड़ी मदद मिलेगी। नेटवर्किंग के जरिए नए कॉन्ट्रैक्ट और बड़े ऑर्डर मिलेंगे। आय के एक नहीं, कई नए स्रोत खुलेंगे। नौकरी बदलने का प्लान है तो यह सबसे सही समय है। बेहतर सैलरी और पद के साथ ऑफर आएगा।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
