बुलंदिया छूने को रेडी हो जाएं इन 6 राशियों के लोग, बुध ने कर लिया है मकर में प्रवेश

Budh Gochar 2026: 17 जनवरी की सुबह ग्रहों के राजकुमार बुध ने मकर राशि में प्रवेश कर लिया है। इस गोचर से कुछ राशि वालों की परेशानियों का अंत हो जाएंगे। यह गोचर इन राशि वालों के लिए किसी गोल्डन टाइम से कम साबित नहीं होगा। आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं, जिनके लिए यह गोचर शानदार रहने वाला है।

Budh Gochar 2026: 17 जनवरी 2026 की सुबह 10 बजकर 27 मिनट पर ग्रहों के राजकुमार बुध ने मकर राशि में प्रवेश कर लिया है। ज्योतिष में बुध को बुद्धि, तर्क, वाणी, कम्युनिकेशन, नौकरी, व्यापार, लेखन और गणना का कारक ग्रह माना जाता है। वहीं मकर राशि शनि की राशि है, जो अनुशासन, जिम्मेदारी, मेहनत और धीरे-धीरे लेकिन स्थिर सफलता का प्रतीक है। ऐसे में बुध का मकर राशि में गोचर सोच-समझकर लिए गए फैसलों, प्रोफेशनल ग्रोथ और प्रैक्टिकल अप्रोच को मजबूत करने वाला होता है। आइए जानते हैं कि इस गोचर से किन राशि वालों को लाभ मिलेगा।

बुध का मकर में गोचर

बुध का मकर में गोचर

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए बुध का यह गोचर कर्म भाव को एक्टिव करेगा। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है और ऑफिस में काम को लेकर सराहना मिलेगी। जो लोग जॉब चेंज या प्रमोशन की कोशिश में हैं, उन्हें सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं। बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए क्लाइंट मीटिंग, डील और डॉक्यूमेंट से जुड़े काम आगे बढ़ेंगे।

End of Feed